विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम 2027: हाईस्कूल-इंटर के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अगस्त में है लास्ट डेट

Published: Wed, 01 Jul 2026 06:26 PM (IST)

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड की अगले साल होने जा रही हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

आवेदन पत्र भरने व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि हाईस्कूल व इंटर के संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए 31 जुलाई व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित शुल्क के साथ 14 अगस्त तय की गई है।

बोर्ड कार्यालय को भेजा जाएगा आनलाइन डाटा 

हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के आवेदनों के लिए एक जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले साल की भांति इस बार स्कूल में आवेदन पत्र आनलाइन ही भरे जाएंगे। इसके बाद परीक्षार्थियों का आनलाइन डाटा बोर्ड कार्यालय को भेजा जाएगा। प्रत्येक स्कूल अपने यहां के संस्थागत या व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का आवेदन पत्र अपने पोर्टल में भरेंगे।

बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि वर्ष 2027 की परीक्षा के लिए आवेदन पत्रों को आगे भेजने व निर्धारित शुल्क राजकोष में जमा करने की तिथि घोषित कर दी है। हाईस्कूल व इंटर के व्यक्तिगत छात्र यदि 14 अगस्त के बाद आवेदन शुल्क जमा करेंगे तो उन्हें डेढ़ सौ रुपये विलंब शुल्क जमा करना होगा।

विलंब शुल्क के साथ व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र स्कूल से बोर्ड कार्यालय भेजने की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है। आवेदन बोर्ड कार्यालय को आनलाइन मिलने के बाद उसकी जांच की जाएगी। आवेदन शुल्क पूर्व की तरह ही रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम में फेल हुए छात्रों को बड़ी राहत, मिलेगा साल बचाने का मौका

यह भी पढ़ें- रामनगर में उत्तराखंड बोर्ड का सम्मान समारोह, 100% रिजल्ट देने वाले 79 शिक्षक सम्मानित