उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम में फेल हुए छात्रों को बड़ी राहत, मिलेगा साल बचाने का मौका
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में असफल छात्रों को साल बचाने का अवसर दिया जा रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में असफल हुए छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब उनका पूरा साल खराब नहीं होगा। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने ऐसे छात्रों को फिर से परीक्षा देकर परिणाम सुधारने का अवसर प्रदान किया है।
एनआईओएस की ओर से उन छात्रों के लिए स्ट्रीम-2 परीक्षा योजना शुरू की गई है, जिनके एक या अधिक विषयों में अंक कम रह गए हैं या वे फेल हो गए हैं। इस व्यवस्था के तहत छात्र केवल असफल विषयों की परीक्षा देकर अपना परिणाम सुधार सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
संस्थान की क्षेत्रीय निदेशक अनिता नायर ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 मई कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर-नवंबर में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जबकि परिणाम दिसंबर के पहले सप्ताह तक घोषित कर दिए जाएंगे।
योजना के तहत छात्र अपने मूल बोर्ड के दो पास किए हुए विषयों के अंक एनआईओएस के परिणाम में यथावत जोड़ सकते हैं, जिससे उन्हें केवल तीन विषयों की परीक्षा देनी होगी।
छात्र एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट www.nios.ac.in और sdmis.nios.ac.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं और निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- NIOS Hall Ticket 2026: एनआईओएस 10th, 12th एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड
यह भी पढ़ें- NIOS Date Sheet 2026: एनआईओएस 10th, 12th एग्जाम टाइम टेबल जारी, जानें किस डेट में होगी किस विषय की परीक्षा
