विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NIOS Date Sheet 2026: एनआईओएस 10th, 12th एग्जाम टाइम टेबल जारी, जानें किस डेट में होगी किस विषय की परीक्षा

Published: Thu, 26 Mar 2026 03:25 PM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2026 03:27 PM (IST)

एनआईओएस सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी अप्रैल 2026 एग्जाम के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। डेटशीट के मुताबिक परीक्षाएं 20 अप्रैल से 6 मई तक आयोजित की जाएंगी।

NIOS Class 10th and 12th Exam Timetable

NIOS Class 10th and 12th Exam Timetable

HighLights

  1. एनआईओएस 10th 12th डेटशीट जारी।

  2. पूरा टाइम टेबल इस पेज से करें चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की ओर से सेकेंडरी (10th) एवं सीनियर सेकेंडरी (12th) सैद्धांतिक परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल रिलीज कर दिया गया है। डेटशीट PDF फॉर्मेट में एनआईओएस की ऑफिशियल वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जारी की गई है। आप डेट शीट वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

विषय एवं डेट के अनुसार चेक करें पूरी डेटशीट

एनआईओएस की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन 10 अप्रैल 2026 से 6 मई 2026 तक करवाया जायेगा। 10th क्लास का पहला पेपर संस्कृत व्याकरण, प्रारंभिक शिशु देखभाल एवं शिक्षा और 12th का पहला पेपर लोककला/ संस्कृत साहित्य/ लॉजिस्टिक्स एवं आपूर्ति शृंखला प्रबंधन/ गोदाम प्रबंधन के सिद्धांत एवं भंडार प्रबंधन विषय का होगा। इसके अलावा सेकेंडरी का अंतिम पेपर गृह व्यवस्था, कैटरिंग प्रबंध, खाद्य संसाधन, होटल स्वागत कार्यालय संचालन, फलों एवं सब्जियों का संरक्षण, वेब डिजाइनिंग और विकास (सिद्धांत), कम्प्यूटर तथा कार्यालय संचालन, डाटा एंट्री ऑपरेशंस में प्रमाणपत्र, वेब डेवलपमेंट, सीआरएम डोमेस्टिक वॉयस, कम्प्यूटर हार्डवेयर असेंबली एवं रखरखाव, योग सहायक और 12वीं का अंतिम पेपर लेखांकन, वेद अध्ययन सब्जेक्ट का होगा। विषय एवं डेट के अनुसार पूरा टाइम टेबल नीचे इमेज से देख सकते हैं।

nios1

nios2

nios3

NIOS 10th 12th Date Sheet 2026

परीक्षा के लिए टाइमिंग एवं शिफ्ट

एनआईओएस 10th 12th थ्योरी एग्जाम एक शिफ्ट में संपन्न करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए टाइमिंग दोपहर 2:30 से लेकर 4:30 तक या 5:30 तक रहेगी। कुछ पेपर्स को हल करने के लिए छात्रों को 2 घंटे वहीं कुछ पेपर को हल करने के लिए 3 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- आधुनिक पनडुब्बी के जनक जॉन फिलिप हॉलैंड ने एक उपन्यास के विचार से बसा दिया सबमरीन का संसार