NIOS Hall Ticket 2026: एनआईओएस 10th, 12th एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड
एनआईओएस की ओर से अप्रैल/ मई 2026 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं जिसे छात्र ऑफिशियल ...और पढ़ें

NIOS Hall Ticket 2026 download
HighLights
एनआईओएस अप्रैल मई सेशन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी।
10 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की ओर से अप्रैल/ मई 2026 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो भी छात्र इस सेशन 10वीं और कक्षा 12वीं थ्योरी परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं वे अपना एडमिट कार्ड (NIOS Hall Ticket 2026) तुरंत ही NIOS की ऑफिशियल वेबसाइट www.nios.ac.in जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।
इन डेट्स में होना है एग्जाम
एनआईओएस की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की थ्योरी परीक्षाओं की शुरुआत 10 अप्रैल से होने जा रही है। 10th क्लास का पहला पेपर संस्कृत व्याकरण, प्रारंभिक शिशु देखभाल एवं शिक्षा और 12th का पहला पेपर लोककला/ संस्कृत साहित्य/ लॉजिस्टिक्स एवं आपूर्ति शृंखला प्रबंधन/ गोदाम प्रबंधन के सिद्धांत एवं भंडार प्रबंधन विषय का होगा। इसके अलावा सेकेंडरी का अंतिम पेपर गृह व्यवस्था, कैटरिंग प्रबंध, खाद्य संसाधन, होटल स्वागत कार्यालय संचालन, फलों एवं सब्जियों का संरक्षण, वेब डिजाइनिंग और विकास (सिद्धांत), कम्प्यूटर तथा कार्यालय संचालन, डाटा एंट्री ऑपरेशंस में प्रमाणपत्र, वेब डेवलपमेंट, सीआरएम डोमेस्टिक वॉयस, कम्प्यूटर हार्डवेयर असेंबली एवं रखरखाव, योग सहायक और 12वीं का अंतिम पेपर लेखांकन, वेद अध्ययन सब्जेक्ट का होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- एनआईओएस 10th, 12th एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र-छात्राओं को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाना है।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Examination सेक्शन में जाने के बाद Hall Ticket (April/ May 2026) लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद स्टूडेंट्स को एक नए पेज पर एनरोलनमेंट नंबर और Hall Ticket Type सेलेक्ट करके सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
कब जारी होगा रिजल्ट?
आपको बता दें कि परीक्षाएं संपन्न होने के बाद एनआईओएस की ओर से रिजल्ट 6 से 7 सप्ताह के बाद घोषित किया जायेगा। छात्र ऑनलाइन माध्यम से अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी। ओरिजिनल सर्टिफिकेट (मार्कशीट/ सार्टिफिकेट और माइग्रेशन सार्टिफिकेट प्रमाण पत्र) एनआईओएस की ओर से सीधे उनके द्वारा दर्ज किये गए एड्रेस पर डाक के माध्यम से भेज दिए जायेंगे। एग्जाम से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
