विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामनगर में उत्तराखंड बोर्ड का सम्मान समारोह, 100% रिजल्ट देने वाले 79 शिक्षक सम्मानित

Published: Sat, 16 May 2026 06:09 PM (IST)

उत्तराखंड बोर्ड ने पहली बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले 79 शिक्षकों को रामनगर में सम्मानित किया।

रामनगर स्थित बोर्ड सभागार मेंआयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे शिक्षक । जागरण

रामनगर स्थित बोर्ड सभागार मेंआयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे शिक्षक । जागरण 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में शत-प्रतिशत परीक्षाफल देने वाले विषयाध्यापकों को पहली बार शुक्रवार को बोर्ड की ओर से सम्मानित किया गया।

रामनगर में उत्तराखंड बोर्ड के सभागार में आयोजित उत्कृष्ट सम्मान समारोह में 114 शिक्षकों के सापेक्ष 79 शिक्षक और शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।

अपने विषय का शत-प्रतिशत परीक्षाफल देने वाले शिक्षक और शिक्षिकाओं में ऊधमसिंहनगर के सबसे ज्यादा शिक्षक शामिल रहे। बोर्ड ने उत्तराखंड में हाईस्कूल के 73 और इंटर के 41 शिक्षकों को सम्मान के लिए चयनित किया था।

जिसमें 13 जिलों से सम्मान समारोह में पहुंचे 79 शिक्षक शिक्षिकाओं को कुमाऊं मंडल के अपर निदेशक गजेंद्र सिंह सौन, बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी, संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी ने सम्मानित किया।

इस दौरान सभी को शाल ओढ़ाकर, प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने कहा कि बोर्ड के इस प्रयास से वह सम्मान पाकर गदगद हैं।

इस मौके पर सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने कहा कि बोर्ड के इतिहास में पहली सम्मान कार्यक्रम किया गया, जिसमें कौशल एकेडमी कानिया का सहयोग रहा है।

कौशल एकेडमी के निदेशक डा. गिरीश घुघत्याल ने उम्मीद जताई कि विद्यार्थियों के कौशल विकास में शिक्षक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान उप सचिव सुषमा गौरव, शोध अधिकारी नंदन बिष्ट, एथलीट विजेंद्र चौधरी, अंशु चौहान, बचे सिंह रावत, मनमोहन सिंह, दरपान सिंह रौतेला मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम में फेल हुए छात्रों को बड़ी राहत, मिलेगा साल बचाने का मौका

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का दबदबा कायम, एक बार फिर लड़कों को पछाड़ा

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण प्रतिशत बढ़ा, लेकिन छात्र संख्या घटी