विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UTET आंसर की जारी, अभ्यर्थी अब कर सकेंगे अपने उत्तरों का मिलान और आपत्ति दर्ज

Published: Tue, 06 Oct 2026 03:48 PM (IST)

उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) की आंसर की जारी कर दी गई है, जिससे अभ्यर्थी अब अपने उत्तरों का मिलान ...और पढ़ें

फाइल फोटो

फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रामनगर (नैनीताल)। राज्य में 29 सितंबर को हुई (यूटीईटी) उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा की आंशर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे।

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 29 सितंबर 2026 को परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें 67245 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा 163 केंद्रों में हुई थी। अब परिषद की ओर से यूटीईटी प्रथम व द्वितीय परीक्षा की आंशर की जारी कर दी।

आंसर की परिषद की विभागीय वेबसाइट www.ukutet.com अथवा ubse.uk.gov.in के विभागीय परीक्षा लिंक से अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं। आंशर की पीडीएफ फोर्मेट में उपलब्ध है। आंशर की से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान करने के साथ ही अपने रिजल्ट का अनुमान भी लगा सकते हैं।

परिषद के सचिव विनोद कुमार ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को आंशर की के उत्तरों को लेकर आपत्ति हो तो वे पुष्ट साक्ष्यों के साथ अपनी आपत्ति या आवेदन को आनलाइन माध्यम से वेबसाइट www.ukutet.com पर अपने रजिस्ट्रेशन आईडी व पासवर्ड से लॉगिंग कर 15 अक्टूबर तक अपलोड कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- नैनीतालः चलती बस में छात्रा से छेड़खानी मामले में दोषी को तीन साल की कैद और दस हजार जुर्माना

यह भी पढ़ें- नैनीताल जिले की इन सीटों पर पिछले चुनाव में जितने वोटों से तय हुई थी हार-जीत, एसआईआर में उससे ज्यादा घट गए