चंपावत में खाई में गिरा डंपर, भगवान बनकर पहुंचे आर्मी के जवान और चिकित्सक nainital news
आरजीबी कंपनी में लगा एक डंपर रविवार को वाहन को बचाने में अनियंत्रित होकर चल्थी से दो किमी आगे सिन्याड़ी की ओर करीब 35 मीटर खाई में गिर गई।
चम्पावत, जेएनएन : आरजीबी कंपनी में लगा एक डंपर रविवार को वाहन को बचाने में अनियंत्रित होकर चल्थी से दो किमी आगे सिन्याड़ी की ओर करीब 35 मीटर खाई में गिर गई। जिसमें सवार चालक दीपक 35 पुत्र ध्यान सिंह निवासी चल्थी व भरत सिंह 50 निवासी उदाली चल्थी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जवानों ने किया रेस्क्यू कर घायलों को निकाला
मौके पर से जा रही आर्मी की एंबुलेंस ने घटना देखा तो जवानों व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को रेस्क्यू कर ऊपर लेकर आए। उसी दौरान पिथौरागढ़ डिपो की झूलाघाट दिल्ली बस से जा रहे जिला अस्पताल में तैनात डॉ. शोभित तिवारी ने बस को रोकर घायलों का प्राथमिक उपचार किया। सूचना पर चल्थी चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद भी पहुंच गए। उन्होंने अपने वाहन से दोनों घायलों को टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां अब दोनों की हालत ठीक है। दीपक के बाएं हाथ व कंधे में चोट आई है।
जवान और चिकित्सक घायलों के लिए बने भगवान
हादसे के दौरान संयोग ऐसा रहा कि उधर से ही आर्मी का एंबुलेंस गुजर रहा था। ऐसे में जवानों समय रहते ही स्थनीय लोगों की मदद से दोनों घायलों का रेस्क्यू कर खाई से निकाल लिया। वहीं बस से सफर कर रहे जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. शोभित तिवारी ने भी तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार देकर रक्तश्राव रोक दिया। जिसके बाद उन्हें टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें : नेपाल से लाई जा रही 46 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा के साथ चार लोग पकड़े गए
यह भी पढ़ें : सर्द रात में रुद्रपुर रेलवे स्टेशन में नवजात बच्ची को छोड़कर भागा पिता