coronavirus : गांव-गांव जाकर घरों को सेनिटाइज कर रहे दो भाई़़, हर काेई सराह रहा इनका काम
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को कम करने के लिए तमाम जागरुक लोग अपने-अपने तरीके से समाज की सेवा में जुटे हैं। उन्हीं में एक हैं जिले के खेतवाल बंधु।
बागेश्वर, जेएनएन : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को कम करने के लिए तमाम जागरुक लोग अपने-अपने तरीके से समाज की सेवा में जुटे हैं। उन्हीं में एक हैं जिले के खेतवाल बंधु। जो गांव-गांव जाकर घरों को सेनिटाइज करने के साथ ही जागरुक भी कर रहे हैं।
गांव आरे निवासी दीपक खेतवाल और भूपेश खेतवाल दोनों भाई हैं, यह लोग सुबह से ही गांव की राह पकड़ लेते हैं। एक भाई दीपक सेनेटाइजर से भरे ड्रम को पीठ पर टांग लेता है और दूसरा साथ रहता है। दोनों भाई घर पर पहुंचते हैं। पहले उस घर को सेनेटाइज करते हैं और फिर उस घर के सदस्यों को संक्रमण से खतरा और उससे बचाव की जानकारी देते हैं। वह लोगों को हिदायत दे रहे हैं कि साफ सफाई से ही यह वायरस दूर होगा। इसके अलावा शारीरिक दूरी भी बनाए रखें। दिन भर वह अपना अभियान चला रहे हैं। वह गांव वालों को मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध करा रहे हैं। इस जागरुकता में जो भी खर्चा आ रहा है, वह स्वयं कर रहे हैं। उनकी पहल पर आसपास के अन्य गांव के युवक भी प्रेरित हो रहे हैं। दीपक और भूपेश खेतवाल ने बताया कि पहाड़ पर चिकित्सा सुविधाएं उतनी नहीं हैं, संक्रमण फैला तो बहुत ही जनहानि होगी। ऐसे में जागरुकता ही लोगों के काम आएगी।
यह भी पढें
= सिविल इंजीनियर नौकरी की आय और जेब खर्च से बांट रहे हैं राहत सामग्री
= जमात से लौट रहे 13 लोगों को पकड़ने वाले 10 पुलिसकर्मी हुए क्वॉरेंटाइन