शहीद आंदोलनकारी प्रताप सिंह को नैनीताल में दी श्रद्धांजलि
राज्य आंदोलन के दौरान तीन अक्टूबर 1994 में रेपिड एक्शन फोर्स की गोली से शहीद हुए प्रताप सिंह को बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
नैनीताल, [जेएनएन]: राज्य आंदोलन के दौरान तीन अक्टूबर 1994 में रेपिड एक्शन फोर्स की गोली से शहीद हुए प्रताप सिंह को बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सुबह उक्रांद कार्यकर्ता चिड़ियाघर रोड स्थित शहीद स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल के नेतृत्व में शहीद प्रताप सिंह के स्मारक पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. जंतवाल ने कहा कि प्रताप सिंह का शहीद होना राजसत्ता के दमन का एक बर्बर उदाहरण है। और राज्य बनने के बाद भी बेहतर उत्तराखंड की कल्पना साकार नहीं हो सकी है।
वरिष्ठ नेता एडवोकेट प्रकाश पांडे, राज्य आंदोलनकारी पान सिंह सिजवाली, पुनीत टंडन आदि ने अपने विचार भी व्यक्त किए। इस अवसर पर मनोज जोशी,चंद्र प्रकाश साह, धीरेन्द्र बिष्ट, भागवत मेहरा, गणेश आर्या, खीमराज बिष्ट, प्रताप सिंह,चंदन चमियाल,राजेन्द्र प्रसाद, सूरज कुमार आदि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर आंदोलनकारियों ने दिया धरना
यह भी पढ़ें: 24 साल बाद भी टीस बनकर चुभ रहा है मुजफ्फरनगर कांड