रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर आंदोलनकारियों ने दिया धरना
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 1994 में मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर राज्य आंदोलकारियों ने तल्लीताल गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।
नैनीताल, [जेएनएन]: उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 1994 में मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर राज्य आंदोलकारियों ने तल्लीताल गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। इस दौरान शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
धरने के दौरान आंदोलनकारियों ने राज्य को बचाने, पलायन जैसी समस्या के समाधान, जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए एक और आंदोलन की जरूरत बताई गई।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलन के सवाल आज भी वहीं पर हैं। सिर्फ सत्ता हथियाने का खेल खेला जा रहा है। आज भी स्थाई राजधानी का सवाल अनसुलझा है। गैरसैंण को लेकर राष्ट्रीय दलों की नीयत साफ नहीं है। आज भी मुजफ्फरनगर कांड में दमन व बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के जिम्मेदार अफसर सत्ता संरक्षण में खुले में घूम रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ एनएस जंतवाल, पूर्व विधायक सरिता आर्य, डॉ. प्रकाश पांडेय, पूरन मेहरा, पान सिंह रौतेला, पान सिंह सिजवाली, कंचन चंदोला, कमल नेगी, मुन्नी तिवारी, डॉ सरस्वती खेतवाल, खीमराज बिष्ट, अनुपम उपाध्याय, नासिर हुसैन, कौशल्या, कुलदीप सिंह आदि ने विचार रखे। संचालन कैलाश जोशी ने किया।
यह भी पढ़ें: 24 साल बाद भी टीस बनकर चुभ रहा है मुजफ्फरनगर कांड
यह भी पढ़ें: भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की; सीएम के आश्वासन पर माने