विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गंभीर धाराओं में मुकदमे पर भड़के व्यापारी, किया प्रदर्शन

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 20 Feb 2017 03:11 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 21 Feb 2017 04:00 AM (GMT+05:30)

होटल संचालक के साथ मारपीट मामले में आरोपियों के खिलाफ गभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने से व्यापारी भड़क गए। व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

गंभीर धाराओं में मुकदमे पर भड़के व्यापारी, किया प्रदर्शन
गंभीर धाराओं में मुकदमे पर भड़के व्यापारी, किया प्रदर्शन

नैनीताल, [जेएनएन]: होटल संचालक के साथ मारपीट मामले में आरोपियों के खिलाफ गभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने से व्यापारी भड़क गए। व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

व्यापारियों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कोतवाली के आगे प्रदर्शन करने के साथ ही जांच अधिकारी का घेराव भी किया। साथ ही चेताया कि यदि गंभीर धाराएं नही हटाई तो आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी के अगुवाई में दोपहर व्यापारी कोतवाली पहुंचे। उनका कहना था कि तल्लीताल के होटल संचालक योगेश बहुगुणा के साथ मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दबाव में जानलेवा हमला करने की धारा तक लगा दी।

यह भी पढ़ें: ग्रामीणों ने की विद्युत लाइन हटाने की मांग

इस मौके पर दारोगा राहुल कापड़ी ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। तब जाकर व्यापारी शांत हुए। प्रदर्शन कारियों में इसमें आनंद खंपा, कुंदन बिष्ट, दीपक मेलकानी के अलावा तिब्बती व भोटिया समुदाय के व्यापारी थे।

यह भी पढ़ें: गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों ने किया हंगामा