सरोवर नगरी नैनीताल में उमड़ रहे पर्यटक
नैनीताल में वीकेंड पर सुबह से ही पर्यटकों की आमद शुरू हो चुकी है। इस दौरान पर्यटकों ने नैनी झील में नौकायन का आनंद लिया।
By sunil negiEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2016 12:21 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2016 07:00 AM (IST)
नैनीताल, [जेएनएन]: वीकेंड और स्वतंत्रता दिवस अवकाश को देखते हुए सरोवर नगरी में मानसूनी बारिश के बाद ठप पड़ा पर्यटन कारोबार चल पड़ा है। सुबह से ही पर्यटकों की आमद शुरू हो चुकी है।
पिछले एक माह से पर्यटन से जुड़े नौकायन, टैक्सी, फोटोग्राफी, होटल रेस्टोरेंट आदि धंधे ठप पड़े हैं। नैनीताल में 148 पंजीकृत होटल हैं, जबकि झील में नौकायन से ही 500 से अधिक परिवारों की आजीविका जुडी है। 15 अगस्त को आने वाले पर्यटकों के लिए होटलों में खास इंतजाम किए गए हैं।
पढ़ें:-इस बार प्रतिकूल मौसम में भी महक रही फूलों की घाटी
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें