टाइगर का ट्री एडवेंचर, जब आसमान से ताकने लगा कार्बेट का राजा; पेड़ पर चढ़कर पर्यटकों को दिए पोज
कार्बेट पार्क की ढिकाला रेंज में पर्यटकों ने एक दुर्लभ नजारा देखा, जब एक बाघ शिकार की तलाश में साल ...और पढ़ें

बाघ की इस अदा ने पर्यटकों को किया रोमांचित.
HighLights
कार्बेट के ढिकाला में बाघ पेड़ पर चढ़ा
पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया दुर्लभ नजारा
बाघ ने कुछ देर तक पर्यटकों को दिए पोज
जागरण संवाददाता, रामनगर। कार्बेट पार्क में पर्यटकों को सफारी के दौरान कई बार दुर्लभ नजारे देखने को मिल जाते हैं। बाघों के लिए प्रसिद्ध कार्बेट पार्क में यूं तो तमाम स्तनधारी, सरीसृप, पक्षियों, जलीय जीवों की मौजूदगी है। लेकिन इन सभी के बीच पर्यटकों में बाघ की एक झलक देखने के लिए उत्सुकता बनी रहती है।
गुरुवार शाम को पर्यटकों को ढिकाला में शिकार की तलाश में साल के एक पेड़ में बाघ चढ़ा नजर आया। जैसे ही पर्यटकों की नजर पेड़ पर चढ़े बाघ पर पर्यटकों की नजर गई तो लोगों ने बिना पल गंवाए बाघ की वीडियो बनाई। बाघ ने भी पर्यटकों को कुछ देर तक पोज दिए।
पेड़ पर चढ़े बाघों की यह दुर्लभ नजारे कम ही देखने को मिलते हैं। नेचर गाइड नफीस ने बताया कि पेड़ पर चढ़े बाघ को देख पर्यटक काफी रोमांचित नजर आए। कुछ देर बाद बाघ उतर कर जंगल को चला गया था।
