Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिर बर्फ से लकदक हुआ नैनीताल, पिथौरागढ़ में माइनास में पहुंच तापमान nainital news

    By Edited By:
    Updated: Mon, 06 Jan 2020 10:02 AM (IST)

    बर्फबारी क्या हुई सरोवर नगरी में सैलानियों की बाढ़ आ गई। जिसके चलते रविवार का दिन सैलानियों से गुलजार नजर आया।

    फिर बर्फ से लकदक हुआ नैनीताल, पिथौरागढ़ में माइनास में पहुंच तापमान nainital news

    नैनीताल, जेएनएन : बर्फबारी क्या हुई सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानियों की बाढ़ आ गई। जिसके चलते रविवार का दिन सैलानियों से गुलजार नजर आया। सैलानियों ने नगर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहुंचकर बर्फबारी का आनंद उठाया। पर्यटकों के उमड़ने से नगर के निचले क्षेत्रों के होटलों के अधिकांश कमरे पैक रहे। पर्यटन से जुड़े कारोबारी खुश हैं। वहीं पिथौरागढ़ में तापमान एक बार फिर माइनस में पहुंच गया। वहां बर्फीली हवा से ठंड बढ़ गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्यटकों की आमद से पटी सरोवर नगरी

    बर्फबारी होने के बाद से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो रविवार शाम तक जारी रहा। इस बीच नगर के पर्यटन स्थलों में पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही रही। हिमपात का लुत्फ उठाने के लिए नगर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहुंच गए और एक दूसरे पर गोले दागकर हिमपात का आनंद उठाया। स्नोव्यू, अयारपाटा व राजभवन क्षेत्र में अभी काफी बर्फ जमा है। सैलानियों की आमद बढ़ने से पंत पार्क पूरे दिन सैलानियों से पटा रहा। वहीं माल रोड पर चहलकदमी करने वाले सैलानियों की भारी भीड़ रही। केव गार्डन, चिडि़याघर व सरिताताल आदि पर्यटन स्थलों में सैलानी बड़ी संख्या में पहुंचे। नौका विहार करने वाले सैलानियों का नैनीझील में पूरा दिन तांता लगा रहा। पर्यटन कारोबारी अतुल साह के मुताबिक बर्फ रहने तक सैलानियों की आमद बनी रहेगी। नगर के पर्यटन कारोबार के लिए बर्फबारी सौगात है।

    धूप खिलने के बाद मिली ठंड से राहत

    सरोवर नगरी में रविवार को मौसम सुहावना बना रहा। धूप निकल आने से ठंड से राहत मिली। दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस वृद्घि दर्ज की गई। शाम के समय पाला गिरने से ठंड में बढ़ोतरी हो गई। शनिवार की शाम हुई बर्फवारी के चलते न्यूनतम तापमान शून्य जा पहुंचा था। जिसके चलते नगर में कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया था। परंतु आज सुबह धूप निकल आने से लोगों को ठंड से राहत मिली। इस बीच दिन में कई बार बादलों का आना जाना लगा रहा, लेकिन तापमान सामान्य बना रहा। शाम के समय पाला गिरने के बाद ठंड बड़ गई, जिससे लोगों को हीटर व अंगेठी का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा।

    पश्चिमी विक्षेभ होगा सिक्रिय, फिर पड़गी बर्फ

    इधर मौसम विभाग की माने तो मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ पुन: सक्रिय होने जा रहा है, जिससे हिमपात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 12 व न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आ‌र्द्रता अधिकतम 90 व न्यूनतम 70 प्रतिशत दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में 20 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।

    पिथौरागढ़ में भी तापमान माइनस में

    भारी हिमपात के बाद रविवार को मौसम में हल्की राहत मिली, परंतु गलन वाली ठंड से पूरा जिला ठिठुर रहा है। पिथौरागढ़ में न्यूनतम तापमान माइनस 0.01 तो मुनस्यारी का तापमान माइनस तीन है। सीमांत को जोडऩे वाली तीनों सड़कें बंद हैं। मौसम खुलने के बाद विमान सेवा प्रारंभ हो चुकी है। सुबह मौसम खराब होने से फ्लाइट देर से देहरादून को चली। टनकपुर-तवाघाट हाईवे सुबह यातायात के लिए खुल गया था।

    जेसीबी से हटाया गया बर्फ

    मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार मार्ग थल -मुनस्यारी मार्ग में किमी 192 से किमी 222 तक बर्फ जमा है। लोनिवि द्वारा दो जेसीबी चला कर मार्ग खोला जा रहा है। धारचूला मेंं तवाघाट-नारायण आश्रम मोटर मार्ग  किमी 11 से किमी 29 हिमखोला तक भारी हिमपात से बंद है। मार्ग के सायं तक खुलने के आसार हैं। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग तवाघाट - घटियाबगड़ के मध्य 12.5 वे किमी पर चट्टान खिसक जाने से बद हो गया है। गाला से लेकर चीन सीमा लिपूलेख तक मार्ग कई फीट बर्फ से ढका हुआ है। जिले के अन्य सभी मार्गों पर यातायात सुचारू है।

    यह भी पढ़ें : हिमालयी बुग्यालों में बढ़ा इंसानी दखल, अब रिसर्च में खुलेगा इसका असर

    यह भी पढ़ें : देश के सीमांत में सेब की खेती के लिए फिर अनुकूल हुआ मौसम, बदलेगा घाटी के लोगों का जीवन

    comedy show banner
    comedy show banner