विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Photos: तीन दिन लंबे वीकेंड से उत्तराखंड जाम, थमे पहिए... पर्यटकों ने फुटपाथ पर गुजारी रात; तस्वीरों में देखिए हाल

Published: Sat, 03 Oct 2026 04:28 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2026 05:28 PM (IST)

तीन दिवसीय लंबे वीकेंड के चलते उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे सड़कें जाम हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑनलाइन डेस्क, उत्तराखंड। तीन दिनी लंबे वीकेंड के कारण उत्तराखंड के पर्यटन स्थल पैक हो गए हैं। शनिवार को मसूरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, कैंचीधाम में सैलानियों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। पर्यटक वाहनों से सड़कें जाम हो गई। लोग घंटों ट्रैफिक में फंसे रहे।

यह भी पढ़ें- मसूरी में 'महा जाम': सरकारी गाड़ी छोड़ स्कूटी पर निकले मंत्री... सैलानियों को नहीं मिले कमरे, रेस्टोरेंट के बाहर लगी लाइन

पार्किंग स्थल पूरी तरह फुल हो चले हैं और यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। मसूरी और नैनीताल में तो आलम ये रहा कि पर्यटकों को होटल में कमरे तक नहीं मिल पाए। कुछ पर्यटक लौट गए तो कुछ ने फुटपाथ पर रात गुजारी। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी जाम का झाम लगा रहा है। रविवार को भी इसी तरह के हालत रहने की संभावना है।

Untitled-4 copy

पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण शुक्रवार के बाद शनिवार को भी भीषण जाम लगा रहा, जिससे मसूरी-देहरादून मार्ग सहित कई सड़कें प्रभावित हुईं।

Untitled-9 copy

नैनीताल में भी तीन दिवसीय वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शुक्रवार को कई पर्यटकों को रुकने के लिए कमरे तक नहीं मिले। उन्हें फुटपाथ पर रात गुजारनी पड़ी।

Untitled-7 copy

कैंची धाम में शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे व्यवस्थाएं चरमरा गईं। बाबा नींब करौरी आश्रम के मुख्य गेट तथा बाजार क्षेत्र में हजारों श्रद्धालु पहुंच गए। अफरातफरी जैसी व्यवस्था भी पैदा हो गई। गनीमत रही की मंदिर प्रबंधन व व्यवस्थाओं में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बामुश्किल व्यवस्था संभाली।

80767063

वीकेंड पर अल्मोड़ा के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे वाहनों का दबाव बढ़ गया। जाम में फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- कैंची धाम में जाम से हाहाकार, थमे पहिए... भूखे-प्यासे घटों वाहनों में कैद हजारों श्रद्धालु और पर्यटक