तीरथ सिंह रावत ने सीएम पर बोला हमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत भ्रष्ट सिपाहसलारों से घिरे हैं। उनके पास विपक्ष की समस्याएं सुनने का समय तक नहीं है।
हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत भ्रष्ट सिपाहसलारों से घिरे हैं। उनके पास विपक्ष की समस्याएं सुनने का समय तक नहीं है।
भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा 11 अक्टूबर को लोकनायक जय प्रकाश नारायण की 113 वीं जयंती को लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में मनाएगी।
उन्होंने कहा कि जिस तरह लोक नायक ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जनविरोधी कार्यो का विरोध कर आंदोलन चलाया था। ठीक अब ऐसा ही आंदोलन प्रदेश सरकार के खिलाफ भी चलाने की जरुरत है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सीएम खुद भ्रष्ट सिपाहसलारों से घिरे हुए हैं। बीजेपी ने तय किया है भ्रष्टाचार में डूबे सचिवालय के चौथे तल में पार्टी के विधायक नहीं जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसा रही है। विधायक अरविन्द पांडे इसकी एक बानगी हैं, जो लोकतन्त्र का हनन है। भाजपा ही नहीं प्रदेश की जनता भी इसका जवाब सरकार को जरूर देगी। पत्रकार वार्ता में मन्जू तिवारी, हेमंत द्विवेदी, बंशीधर भगत, दीपक मेहरा, नवीन पंत आदि मौजूद थे।
पढ़ें-हाई कोर्ट ने देहरादून जिला पंचायत देहरादून के वार्ड 18 का चुनाव किया निरस्त