Move to Jagran APP

Live Nainital Coronavirus News Update : कुमाऊं में 111 नए संक्रमित मिले, सिर्फ नैनीताल जिले में मिले 82 पॉजिटिव

Live Nainital Coronavirus News Update शुक्रवार को नैनीताल जिले में एकमुश्त 82 कोरोना संक्रमित मिलने से हडकंप मच गया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 08:32 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 09:02 PM (IST)
Live Nainital Coronavirus News Update : कुमाऊं में 111 नए संक्रमित मिले, सिर्फ नैनीताल जिले में मिले 82 पॉजिटिव
Live Nainital Coronavirus News Update : कुमाऊं में 111 नए संक्रमित मिले, सिर्फ नैनीताल जिले में मिले 82 पॉजिटिव

हल्द्वानी, जेएनएन : Live Nainital Coronavirus News Update : शुक्रवार को नैनीताल जिले में एकमुश्त 82 कोरोना संक्रमित मिलने से हडकंप मच गया। जबकि 15 संक्रमित अल्मोड़ा में, बागेश्चर में आठ, ऊधमसिंहनगर में पांच और पिथाैरागढ़ में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है संक्रमित मिले मरीज प्रवासी हैं। वहीं अब नैनीताल में संक्रमितों के सक्रिय मामले 199, बागेश्वर में संक्रमितों की संख्या 14, ऊधसिंहनगर जिले में 43, अल्मोड़ा में 37, पिथौरागढ़ में 20 और चंपावत में आठ हो गई है। पहाड़ पर कोरोना संक्रमितों के तेजी से बढ़ने से हड़कंप मचा है।

loksabha election banner

नैनीताल में मिले पिछले दिनों मुंबई से आए थे

नैनीताल के तल्लीताल टीआरसी में क्वारन्टाइन दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि एक पॉजिटिव रामनगर में पाया गया है। सुशीला तिवारी अस्पताल से छह सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें दो पॉजिटिव हैं। बीडी पांडेय अस्पताल के पीएमएस डॉ केएस धामी ने बताया कि दोनों युवक बेतालघाट के निवासी हैं और एक 22 को दूसरा 25 को नैनीताल क्वारन्टीन किया गया था। दोनों अल्मोड़ा के दो कोरोना पॉजिटिव के साथ बस में आये थे। दोनों युवकों को एसटीएच भेजा जा रहा है। दोनों संक्रमित पिछले दिनों में मुंबई से लौटे थे। उत्तरप्रदेश का रहने वाला युवक विगत 26 मई को नया गाँव में बगीचे में काम करने के लिए आया था। काम करने आये युवक को पहले कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा गया था। जो 27 को काशीपुर की एक प्राइवेट लैब से अपना टेस्ट कर लाया। जिसमें उसकी रिपोर्ट पोजिटिव आई।

एसटीएच में भर्ती 14 कोरोना स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज

एसटीएच में भर्ती 14 कोरोना संक्रमितों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। सभी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद भर्ती किया गया था। राहत की बात यह है कि डॉक्टरों के अथक प्रयासों से अब तक एसटीएच से 48 कोरोना संक्रमित स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैंसोड़ा ने बताया कि 17 मई को कोरोना संक्रमित होने पर उधमसिंह नगर नैनीताल जिले से एक-एक मरीज को एसटीएच में भर्ती कराया गया था। बीते बुधवार की रात स्वस्थ होने पर दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अलावा नैनीताल जिले के नौ, बागेश्वर जिले के दो और ऊधमसिंह नगर जिले के भीएक मरीज को एसटीएच में भर्ती किया गया था। गुरुवार देर रात इन 12 लोगो को भी स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल में अब 154 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं।

कुमाऊं मंडल में कोरोना संक्रमितों का आंकाड़ा

जिला              आज मिले संक्रमित    कुल संक्रमित       एक्टिव केस

नैनीताल                   82                      220                   199

ऊधमसिंहनगर          5                        62                     43

अल्मोड़ा                   15                       39                    37

पिथौरागढ़                1                         20                     20

चंपावत                     0                         08                     08

बागेश्वर                     8                        16                     14

कुल                         30                       287                   236

कुल                        111                      365                   321

पिथौरागढ़ में बीमार व गरीबी से तंग बुजुर्ज नदी में कूदा, रुद्रपुर में युवक ने की खुदकशी 

रेड जोन से आ रहे प्रवासियों के लिए की जा रही सेंट्रलाइज्ड क्वारन्टीन सेंटर की व्यवस्था 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.