विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिथौरागढ़ में बीमार व गरीबी से तंग बुजुर्ज नदी में कूदा, रुद्रपुर में युवक ने की खुदकशी

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 27 May 2020 01:28 PM (IST)

पिथौरागढ़ और रुद्रपुर में दो लोगों ने मौत को गले लगा लिया। दोनों की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पिथौरागढ़ में बीमार व गरीबी से तंग बुजुर्ज नदी में कूदा, रुद्रपुर में युवक ने की खुदकशी
पिथौरागढ़ में बीमार व गरीबी से तंग बुजुर्ज नदी में कूदा, रुद्रपुर में युवक ने की खुदकशी

पिथौरागढ़-रुद्रपुर : पिथौरागढ़ और रुद्रपुर में दो लोगों ने मौत को गले लगा लिया। पिथौरागढ़ के बंगापानी तहसील के बरम क्षेत्र के चामी लुमती गांव के एक वृद्ध ने बीमारी और गरीबी से तंग आकर गोरी नदी में छलांग मार दी। वहीं रुद्रपुर के रम्पुरा निवासी मजदूर ने अज्ञात कारणों के चलते दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

 

उफनती नदी में कूद बुजुुर्ग लापता

पिथौरागढ़ के चामी लुमती गांव निवासी खड़क राम 60 वर्ष ने बुधवार सुबह पांच बजे के आसपास गांव के निकट बहने वाली गोरी नदी में छलांग लगा दी। कुछ लोगों ने उसे नदी में कूद मारते देखा और चिल्लाने पर अन्य लोग मौके पर जुट गए । इस समय ग्लेशियर पिघलने से गोरी नदी उफान पर है। लोगों द्वारा बरम तक नदी किनारे खोजबीन की गई परन्तु पता नहीं चल सका । वृद्ध बीमारी से ग्रसित था और गरीबी के चलते उपचार नहीं करा पा रहा था।

 

पांचों बच्चों को दुकान भे मौत को गले लगा लिया

रुद्रपुर के रम्पुरा निवासी 35 वर्षीय जिसुख पुत्र रामपाल पत्नी विमला और पांच बच्चों के साथ रहता है। जिसुख और उसकी पत्नी विमला मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह जिसुख और विमला काम पर चले गए। कुछ देर बाद जिसुख वापस घर आ गया। इस दौरान उसने घर में माैजूद अपने पांचों बच्चों को रुपये दिए और दुकान से सामान लाने को कहा। इस पर बच्चे दुकान पर चले गए। इसी बीच उसने दुपटटे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जिसुख का 10 साल का पुत्र अर्जुन अपने भाई बहनों के साथ घर पहुंचा तो पिता को फंदे पर लटका देखा। यह देख उसने शोर मचा दिया। बच्चों को शोर मचाता देख आसपास के लाेग भी एकत्र हो गए। सूचना पर रम्पुरा चौकी पुलिस पहुंची और जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

देवस्थानम एक्ट के विरोध में स्वामी की याचिका को निरस्त कराने हाईकोर्ट पहुंची रूल संस्‍था 

रुद्रपुर में घटिया क्वालिटी के किट पहनकर जांच कर रहे डॉक्टर, गुणवत्ता की बात केवल हवा-हवाई 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।