दिल्ली से पहाड़ लौटे प्रवासी की संदिग्ध मौत, काेरोना जांच के लिए भेजा गया सैंपल
दिल्ली के रेड जोन से पहाड़ लौटे बुजुर्ग प्रवासी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह दिल्ली के विनोद नगर में अपने बेटे के साथ रहते थे। इन दिनों वह होम क्वारंटाइन थे।
स्यालदे/ भिकियासैंण (अल्मोड़ा) जेएनएन : दिल्ली के रेड जोन से पहाड़ लौटे बुजुर्ग प्रवासी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह दिल्ली के विनोद नगर में अपने बेटे के साथ रहते थे। इन दिनों वह होम क्वारंटाइन थे। सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण ले जाया गया। जहां उन्होंने ददम तोड़ दिया। हालांकि तहसील प्रशासन ने कहा कि बुजुर्ग को दमा की शिकायत थी। मगर कोरोना संक्रमण के मद्देनजर एहतियातन जांच को प्रवासी के स्वैब नमूने जांच लिए गए हैं।
तलाई गांव (स्यालदे विकासखंड) निवासी नारायणराम (73) काफी समय से दिल्ली में काम करने वाले अपने पुत्र जोगाराम के साथ विनोद नगर में रह रहा था। बीती फरवरी में उसकी आखों का आपरेशन हुआ था। बीती 21 मई को वह दिल्ली से रोडवेज की बस से हल्द्वानी पहुंचा। गांव जाते वक्त मोहान चौकी में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर होम क्वारंटाइन पर घर भेज दिया गया।
गुरुवार को नारायण राम की सांस चढ़ गई और खांसी भी बढ़ गई। पेशे से शिक्षक पुत्र देवेंद्र प्राथमिक स्वास्थ केंद्र स्यालदे से पिता के लिए दवा ले गया। मगर रात को तबियत और ज्यादा बिगड़ गई।शुक्रवार सुबह प्रशासन को सूचना दी गई। कोरोना संक्रमण की आशंका के बीच वाहन से बुजुर्ग को सीएचसी भिकियासैंण ले जाया जा रहा था। मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत का राज गहराया
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ पियुष रंजन ने कहा कि प्रवासी की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं है। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए नारायण राम के स्वैब के नमूने ले जांच को भेजे जा रहे। दीवान गिरि, प्रभारी तहसीलदार स्याल्दे ने बताया कि स्याल्दे ब्लॉक तलाई गांव निवासी नारायणराम 21 मई को जब दिल्ली से मोहान पहुंचे तो वहां स्वास्थ्य परीक्षण किया था। तब उनमें दमा के लक्षण पाए गए थे। उसी दिन तलाई पहुंचने के बाद उन्हें पुत्र देवेंद्र के साथ होम क्वारंटाइन में रखा गया। मृतक नारायणराम का शव परिवारजनों को सौंप दिया है।
मरीज व तीमारदारों में हज़कंप
सीएचसी भिकियासैंण में सांस की तकलीफ क खांसी से प्रवासी की मौत की चर्चा होने लगी तो सामान्य रोगी व उनके तीमारदार घबरा गए। बगैर जांच व दवा लिए सभी वापस लौट गए। दिन भर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से मौत की चर्चाएं भी आम रहीं।
पिथौरागढ़ में बीमार व गरीबी से तंग बुजुर्ज नदी में कूदा, रुद्रपुर में युवक ने की खुदकशी
रेड जोन से आ रहे प्रवासियों के लिए की जा रही सेंट्रलाइज्ड क्वारन्टीन सेंटर की व्यवस्था