Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल के चिडि़याघर में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर रोक

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 15 Apr 2019 10:01 AM (IST)

    सीजन में चिडिय़ाघर के मुख्य गेट पर वन्य जीवों के प्रतिबिंब का दीदार होगा जबकि चिडिय़ाघर में वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

    Hero Image
    नैनीताल के चिडि़याघर में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर रोक

    नैनीताल, जेएनएन : पर्यटन सीजन में वन्य जीव प्रेमियों को चिडिय़ाघर में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सीजन में चिडिय़ाघर के मुख्य गेट पर वन्य जीवों के प्रतिबिंब का दीदार होगा, जबकि चिडिय़ाघर में वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। प्राणी उद्यान को जाने वाली घुमावदार सड़क में होने वाली दिक्कतों को देखते हुए यह निर्णय प्रभावी कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्यटन सीजन में चिडिय़ाघर की सैर पर्यटकों के सैर सपाटे का अहम हिस्सा होता है। चिडिय़ाघर में 233 वन्य जीव हैं। वन विभाग ने इस बार सीजन में चिडिय़ाघर में अतिरिक्त सुविधाएं जुटाई हैं। चिडिय़ाघर में शौचालय का निर्माण अंतिम चरण में है। प्रत्येक बाड़े में कीपर के साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी की तैनाती की जा रही है, ताकि वन्य जीवों के साथ छेड़छाड़ ना हो। चिडिय़ाघर की वन क्षेत्राधिकारी ममता चंद ने बताया कि चिडिय़ाघर के एंट्री गेट से पहले वन्य जीवों का म्यूरल तैयार किया गया है। प्रतिबिंब देखकर पर्यटक जान सकेंगे कि चिडिय़ाघर में कौन से वन्य जीव जंतु हैं। इसके अलावा नैना देवी बर्ड कन्जवरेवशन में भी पक्षियों की मुख्य प्रजातियों का प्रतिबिंब किलबरी रोड में टांकी में स्थापित किया गया है। यहां बता दें कि चिडिय़ाघर लिए इंडिया होटल से शटल सेवा संचालित है, जो चिडिय़ाघर मुख्य गेट से करीब पांच सौ मीटर पहले है।

    यह भी पढ़ें : वन अनुसंधान केंद्र की पहल, शंकराचार्य और स्वामी विवेकानंद के तप वृक्षों का होगा संरक्षण

    यह भी पढ़ें : कुंडेश्वरी पुलिस चौकी प्रकरण से चर्चा में आए शिक्षा मंत्री के सामने विस में गरिमा बचाने की चुनौती