Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Uttarakhand Lockdown Day 8 : थानाध्यक्ष करेंगे होम क्वारंटाइन वालों की निगरानी

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Wed, 01 Apr 2020 07:13 PM (IST)

    होम क्वारंटाइन किए गए लोगों पर अब पुलिस भी नजर रखेगी। देखा जाएगा कि सलाह के बावजूद कहीं यह लोग घर से बाहर निकल खुद और दूसरों की जान जोखिम में तो नहीं डाल रहे हैं।

    Uttarakhand Lockdown Day 8 : थानाध्यक्ष करेंगे होम क्वारंटाइन वालों की निगरानी

    हल्द्वानी, जेएनएन : स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम क्वारंटाइन किए गए लोगों पर अब पुलिस भी नजर रखेगी। देखा जाएगा कि सलाह के बावजूद कहीं यह लोग घर से बाहर निकल खुद और दूसरों की जान जोखिम में तो नहीं डाल रहे। क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन करने पर मुकदमे तक का सामना करना पड़ सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोरोना को लेकर प्रसाशन, स्वास्थ्य विभाग से लेकर पुलिस तक अलर्ट है। बाहर से आए हर व्यक्ति का चेकअप किया जा रहा। मोतीनगर में बने आइसोलेशन वार्ड में भी संदिग्ध लोगों को रखा गया है। इसके अलावा 224 लोगों को होम क्वारंटाइन भी किया गया। इनके परिजनों या जिनके घर पर ठहरे हुए हैं। उन्हें साफ निर्देश दिए गए है कि 14 दिन तक इन्हें घर पर रख रोजाना चेकअप किया जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी इन लोगों पर नजर रखे हुई है। वहीं, अब एसएसपी ने पुलिस से भी होम क्वारंटाइन किए गए लोगों की गतिविधियों को लेकर अलर्ट रहने को कहा है। सभी थानाध्यक्ष के पास अपने-अपने एरिया की लिस्ट है। जिसके हिसाब से पुलिस गोपनीय तौर पर इन पर नजर जमाए हैं। मोहल्ले या कॉलोनी के लोगों से रोज संपर्क कर पूछ रही है कि कहीं यह लोग बाहर तो नहीं निकलते। इसके अलावा परिजनों के जरिये या दूर से पुलिस खुद भी चेक करवा रही है।

     

    नहीं दी बाहर जाने की अनुमति

    बनभूलपुरा थाने पहुँच कुछ लोगों ने किच्छा जाने की अनुमति को लेकर पुलिस से पास मांगा। इन्होंने एसपी अमित श्रीवास्तव से भी मुलाकात की। वहीं, एसओ सुशील कुमार ने बताया हल्द्वानी से बाहर जाने वाले यह चार लोग मुस्लिम शिक्षक थे। फिलहाल परमिशन नहीं दी गई।

    यह भी पढें

    नैनीताल जिले से अब तक 74 सैंपल जांच के लिए, 71 की रिपोर्ट निगेटिव 

    उत्‍तराखंड में अवैध रूप से घुस रहे 13 जमातियों को पकड़कर क्‍वाारंंटाइन सेंटर भेजा गया