प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया अवतारी पुरुष, बोले-उनकी बात कोई नहीं काटता
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर बुधवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में नमो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में पोस्टर लगाए गए हैं।
हल्द्वानी, जेएनएन : पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर बुधवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में नमो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में पोस्टर लगाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को अवतारी पुरुष बताया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने आम लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लांच की। ऐसी योजनाएं बनाई जिसके बारे में अब तक किसी ने नहीं सोचा था। घाटी में तिरंगा फहराने का बड़ा काम किया। यहां तक कि तीन तलाक कानून लाकर बिना किसी भेदभाव के महिलाओं को न्याय दिलाया। यही कारण है कि विश्व मे मोदी की साख बढ़ी है। भट्ट ने कहा कि मोदी अवतारी पुरुष हैं। असाधारण व्यक्ति हैं। उनका ही अनोखा व्यक्तित्व है कि उनकी बात को कोई नहीं काटता है। उन्होंने राजनीति जीवन में सामाजिक कार्य को भी जरूरी कर दिया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इसका उदाहरण है। अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं को डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।
मोदी के बचपन से लेकर अब तक के पोस्टर
कुमाऊं संभाग कार्यालय परिसर में पोस्टर प्रदर्शनी में मोदी के बचपन से लेकर पीएम बनने के बारे में बताया गया है। तमाम प्रेरणादायी विचार लिखे गए हैं। यह प्रदर्शनी 21 सितंबर तक लगेगी। इससे पहले मोदी के जीवन चरित्र पर डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।
यह भी पढ़ें : नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने डेंगू काे लेकर सरकार को चेताया, बोलीं करूंगी उपवास
यह भी पढ़ें : आपके मुताबिक नहीं है आरक्षण तो किसी भी ब्लॉक से लड़ सकते हैं जिला पंचायत का चुनाव