Move to Jagran APP

Solar Eclipse 2022 : 25 अक्टूबर को भारत से 26 फीसद ग्रहण लगा सूर्य नजर आएगा

Solar Eclipse 2022 एरीज के वरिष्ठ सौर विज्ञानी व पूर्व कार्यवाहक निर्देशक डा वहाबउद्दीन ने बताया कि दीवाली के दूसरे दिन लगने जा रहा सूर्यग्रहण भारत के उत्तरी हिस्से में शाम 4.29 बजे से दिखना शुरू हो जाएगा जबकि पूर्वी भारत में ग्रहण 4.52 बजे से देखा जा सकेगा।

By Jagran NewsEdited By: Skand ShuklaPublished: Sun, 23 Oct 2022 01:27 PM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2022 01:27 PM (IST)
यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, पश्चिमी एशिया में नजर आयेगा आंशिक सूर्यग्रहण

जागरण संवाददाता, नैनीताल : 25 अक्टूबर को लगने जा रहा साल का अंतिम सूर्यग्रहण भारत से 26 फीसद ग्रहण लगा सूर्य नजर आयेगा। यह आंशिक सूर्यग्रहण है, जो दुनिया के सीमित हिस्सों में नजर आएगा। सूर्य का अधिकांश 50 फीसद भाग ग्रहण की चपेट में आयेगा।

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ सौर विज्ञानी व पूर्व कार्यवाहक निर्देशक डा वहाबउद्दीन ने बताया कि दीवाली के दूसरे दिन लगने जा रहा सूर्यग्रहण भारत के उत्तरी हिस्से में शाम 4.29 बजे से दिखना शुरू हो जाएगा, जबकि पूर्वी भारत में ग्रहण 4.52 बजे से देखा जा सकेगा।

भारत में शाम 6.03 बजे सूर्य ग्रहण की छाया से मुक्त हो जाएगा। दक्षिण भारत में सांय 5.14 बजे ग्रहण शुरू होगा, जबकि पश्चिम भारत में शाम 4.38 बजे शुरू होगा। दक्षिणी भारत में शाम 5.14 बजे से ग्रहण शुरू होगा।

कब दिखेगा सूर्यग्रहण

दुनिया के अन्य कुछ ही हिस्सों में आंशिक सूर्यग्रहण रहेगा, जो भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.28 बजे से ग्रहण चंद्रमा की छाया में आना शुरू होगा और शाम 6.32 तक देखा जा सकेगा।

कहां-कहां दिखाई देगा दूसरा चंद्र ग्रहण

साल का अंतिम व दूसरा सूर्यग्रहण यूरोपीय देश, उत्तरी अफ्रीका, मिडलीस्ट व एशिया के पश्चिमी हिस्सों में ग्रहण देखा जा सकेगा। डा वाहबउद्दीन ने बताया कि मौसम ठीक रहेगा तो एरीज में दूरबीन के जरिए ग्रहण दिखाया जा सकेगा।

आंखों का रखें खयाल

डा वहाबउद्दीन ने बताया कि सूर्यग्रहण को नग्न आंखो से देखना खतरनाक हो सकता है। लिहाजा सूर्यग्रहण देखने के लिए सूर्यग्रहण के विशेष चश्मे बाजार में मिल जाते हैं। उन्हीं से ग्रहण को देखें।

क्यों होता है चंद्र ग्रहण?

खगोलशास्त्र के अनुसार, जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है, तो चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है। ऐसे में चंद्रमा दिखाई नहीं देता है और इसी स्थिति को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। चंद्र ग्रहण भी पूर्ण या फिर आंशिक होता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/मान्यताओंसे संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.