टाटा सूमो के बोनट में छिपाकर ला रहे थे 16 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार nainital news
रामनगर में नशे की तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। नशे के सौदागर पुलिस से बचने के लिए गांजे की तस्करी के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं।
रामनगर, जेएनएन : रामनगर में नशे की तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। नशे के सौदागर पुलिस से बचने के लिए गांजे की तस्करी के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। ट्रांसपोर्ट नगर के समीप टाटा सूमो वाहन के बोनट के भीतर छिपाकर गांजा बेचने का प्रयास कर रहे दो लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। उनके पास से 16 किलो गांजा बरामद हुआ है। तस्करी में प्रयुक्त टाटा सूमो वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया।
रात में पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक ट्रांसपोर्ट नगर के समीप गांजा बेचने केे लिए आ रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन की घेराबंदी कर ली। वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थेे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जिला अल्मोड़ा थाना सल्ट निवासी गोविंद सिंह पुत्र डिकर सिंह व तहसील स्याल्दे नैल पट्टी तल्ला चकोट निवासी तारा सिंह पुत्र आन सिंह बताया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें गांजा नहीं मिला। गांजा न मिलने पर पुलिस आश्चर्य में पड़ गई। इसके बाद पुलिस ने वाहन का बोनट खुलवाया तो उसके भीतर गांजे के दो कट्टे मिल गए।
पुलिस ने दोनों आरोपितों को मय वाहन के कब्जे में लेे लिया। उन्हें कोतवाली लाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपित अपने गांव से गांजा लाए थे। वह वाहन के बोनट के भीतर गांजा छिपाकर खरीदार का इंतजार कर रहे थे। लेकिन इससे पहले ही उन्हेें धर दबोचा गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।
यह भी पढ़ें : कर्ज के बोझा से परेशान होकर राइस मिलर ने जहर खाकर की खुदकशी
यह भी पढ़ें : एसटीएफ ने 31 किलो चरस के साथ चार तस्करों को टांडा जंगल से किया गिरफ्तार