SIR in Uttarakhand: घट गए 78364 मतदाता, हल्द्वानी में आंकड़ा सबसे ज्यादा
नैनीताल जिले में मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 78,364 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई है, जिसमें हल्द्वानी में ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। शनिवार को मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया। पिछले विधानसभा चुनाव के आंकड़ों से तुलना करें तो जिले में 78364 मतदाता घट गए हैं। हल्द्वानी में सबसे ज्यादा 30711 नाम कम हुए हैं। हालांकि, अब भी लोगों के पास नाम जुड़वाने का बाकी है।
फार्म छह भरने के बाद पात्र लोगों का नाम जुड़ जाएगा। बीएलओ को उन लोगों की सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिनका नाम एसआइआर प्रक्रिया के शुरू होने से पहले मतदाता सूची में दर्ज था।
यह भी पढ़ें- देहरादून में 36 हजार नए मतदाता जुड़े, 32 हजार के कटे नाम... यहां बढ़े सबसे ज्यादा वोटर
28 सितंबर को नोटिस और सुनवाई का दौर खत्म होने के बाद अब मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। नैनीताल जिले से जुड़ी छह विधानसभाओं से कुल 697535 नाम सूची में दर्ज हुए हैं। जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में 7,75,899 नाम थे। अब संख्या घटकर 697535 पहुंच चुकी है।
एसआइआर के माध्यम से जारी हुई मतदाता सूची में हर विधानसभा के वोटरों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे लोग जो पात्र होने के बावजूद किन्हीं कारणों से जुड़़ने से रह गए। बीएलओ उनके घर पहुंच बतौर वोटर पंजीकरण के लिए फार्म छह भी भरवाएंगे।
विधानसभा 2022 में मतदाता तीन अक्टूबर 2026
- लालकुआं 120392 108521
- भीमताल 100634 97562
- नैनीताल 109970 93122
- हल्द्वानी 151396 120685
- कालाढूंगी 171639 165426
- रामनगर 121868 112219
18 वर्ष व उससे अधिक आयु के लोगों के नाम अब भी जोड़े जाएंगे। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। वोटर बनने के लिए भारत का नागरिक और जिस बूथ की सूची में जुड़ना है वहां निवास करना जरूरी है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद प्रक्रिया पूरी होगी। लोग वेबसाइट के माध्यम से फार्म छह भर आवेदन कर सकते हैं। - विवेक राय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
