विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR से बदला हरिद्वार की 11 सीटों पर मतदाता का गणित, घट गए 2.25 लाख वोटर

Published: Sun, 04 Oct 2026 08:09 AM (IST)

हरिद्वार जनपद की 11 विधानसभा सीटों की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद 2024 की तुलना में 2,25,390 मतदाताओं की कमी आई है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

शैलेंद्र गोदियाल, हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में प्री-विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में हरिद्वार जिले की 11 विधानसभा सीटों की मतदाता सूची में 2024 की तुलना में 225390 मतदाता कम हुए हैं।

1 जुलाई 2026 के बाद हुए एसआईआर में कुल संख्या लगभग स्थिर रहने के बावजूद विधानसभा-वार मतदाताओं की संख्या में फेरबदल सामने आया है। प्री-एसआईआर में 224629 लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए।

एसआईआर से पहले उपलब्ध अंतिम प्रकाशित रोल में जिले में 12,46,219 मतदाता थे। अब अंतिम सूची में यह संख्या 1245458 रह गई। इसमें भी कुल मिलाकर 761 मतदाताओं की कमी हुई।

झबरेड़ा में 11809 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए

आंकड़ों की सबसे अहम तस्वीर हरिद्वार और बीएचईएल रानीपुर विधानसभा में दिखाई देती है। प्री-एसआईआर और एसआईआर में बीएचईएल रानीपुर में 45342 मतदाता कम हुए हैं। इसके बाद हरिद्वार शहर में 45231 मतदाता कम हुए। रुड़की और लक्सर में मतदाताओं की संख्या लाख के आंकड़े से घटकर हजार में पहुंची है। जबकि झबरेड़ा में 11809 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या में बड़ी गिरावट, SIR के बाद ये दो मुख्य कारण आए सामने

रुड़की विधानसभा में करीब 28 हजार मतदाता के नाम हटाए गए। अब जनपद में सबसे अधिक मतदाता खानपुर विधानसभा में हैं और सबसे कम मतदाता रुड़की विधानसभा में रह गए हैं। जबकि 2024 के आम चुनाव में सबसे अधिक मतदाता बीएचईएल रानीपुर विधानसभा में और उसके बाद हरिद्वार शहर विधानसभा मतदाता सूची में दर्ज थे।

एसआईआर से पहले और अंतिम सूची के बीच मतदाताओं की संख्या और अंतर

  • विधानसभा........SIR से पहले मतदाता.........अंतिम सूची.........अंतर
  • हरिद्वार............................1,05,342.........1,09,666......... 4,324
  • बीएचईएल रानीपुर.............1,28,760.........1,31,907......... 3,147
  • ज्वालापुर (SC)................1,11,762.........1,10,933.........-829
  • भगवानपुर (SC)...............1,17,044.........1,15,931.........-1,113
  • झबरेड़ा (SC)...................1,14,015.........1,13,327.........-688
  • पिरान कलियर....................1,16,187.........1,15,810.........-377
  • रुड़की..............................89,700...........90,619........... 919
  • खानपुर............................1,35,441.........1,35,727......... 286
  • मंगलौर............................1,07,424.........1,07,438......... 14
  • लक्सर.............................93,623............90,944............-2,679
  • हरिद्वार ग्रामीण..................1,26,921...........1,23,157.........-3,764

प्री एसआईआर/एसआईआर से पहले और अंतिम सूची के बीच हरिद्वार का बदला मतदाता गणित

  • विधानसभा.....वर्ष 2024 में मतदाताओं की संख्या......एसआईआर की अंतिम सूची.....अंतर
  • हरिद्वार.......................154897.............109666.............45231
  • बीएचईएल रानीपुर.......177249.............131907............45342
  • ज्वालापुर (SC).........123645...........110933............12712
  • भगवानपुर (SC).......129624.............115931............13693
  • झबरेड़ा (SC)...........125136..............113327............11809
  • पिरान कलियर...........130331..................115810............14521
  • रुड़की......................118659..............90619............28040
  • खानपुर...................150953..................135727...........15226
  • मंगलौर..................120185...............107438...........12797
  • लक्सर....................103680.................90944...........12736
  • हरिद्वार ग्रामीण..........138793...................123157..........15636
  • कुल मतदाता..........1470848.............1245458.......225390

हरिद्वार ग्रामीण और लक्सर में आई सबसे अधिक अपत्तियां

हरिद्वार। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में जिले की 11 विधानसभा सीटों में पुराने मतदाताओं के नाम हटाने संबंधी 23205 आपत्तियां स्वीकार हुई हैं। इनमें सबसे अधिक 5927 आपत्तियां हरिद्वार ग्रामीण और 3840 लक्सर विधानसभा में स्वीकार हुईं। दोनों सीटों को मिलाकर यह संख्या 9767 है।

यह भी पढ़ें- SIR के बाद उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.59 लाख वोर्टर्स शामिल, 1.29 लाख बढ़े... यहां चेक करें अपना नाम

इन दोनों विधानसभा का यह आंकड़ा जनपद में कुल अपत्तियों का 42.1 प्रतिशत है। वहीं 22444 नए नाम जोड़ने के दावे स्वीकार किए गए। इस तरह नाम हटाने और जोड़ने के बाद अंतिम सूची में जिले के मतदाताओं की संख्या 761 घटकर 1245458 रह गई।