विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में आज जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, ड्राफ्ट में कटे थे आठ लाख वोटरों के नाम

Published: Sat, 03 Oct 2026 11:43 AM (IST)

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद आज मतदाता सूची की अंतिम तस्वीर साफ हो सकती है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची की तस्वीर आज शनिवार को साफ हो सकती है। इससे यह स्पष्ट होगा कि पुनरीक्षण के दौरान सामने आए नामों, दावे-आपत्तियों और सत्यापन के बाद उत्तराखंड में कुल कितने मतदाता अंतिम सूची में शामिल हैं।

राज्य में एक जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चलाए गए पुनरीक्षण में 14 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित हुई थी। इसमें 71,33,785 मतदाता दर्ज थे, जो पिछले विधानसभा चुनाव की अंतिम सूची के मुकाबले करीब 8.25 लाख कम थे।

हालांकि, निर्वाचन अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि यह प्रारूप सूची है और दावे-आपत्तियों के बाद इसमें बदलाव संभव है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. वीवीआरसी पुरुषोत्तम ने दोपहर 12 बजे पत्रकार वार्ता बुलाई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में एसआईआर का काम पूरा, इस दिन आएगी नई वोटर लिस्ट