विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

 Mallikarjun Shuddhikaran Controversy: बिहिप के जिला सह मंत्री की संस्था ने किया शुद्धि हवन, सात महीने पहले हुआ गठन

Published: Fri, 14 Aug 2026 01:14 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद हल्द्वानी में हुए शुद्धि हवन पर विवाद गहरा गया है। यह हवन ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद रामलीला मैदान में जिस श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास संस्था ने शुद्धि हवन किया था, वह लगभग सात महीने पहले अस्तित्व में आई है। इसके अध्यक्ष गिरीश चंद्र पांडे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) में जिला सह मंत्री हैं।

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री गिरीश पडलिया ने बताया कि गिरीश पांडे को दो वर्ष पहले विहिप में जिला सह मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने शुद्धि हवन कार्यक्रम से किनारा किया और कहा कि वह उनकी संस्था का व्यक्तिगत कार्यक्रम था। इससे विहिप का कोई लेना-देना नहीं है।

बताया संस्था का व्यक्तिगत कार्यक्रम

हालांकि, उन पर कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि मामला संगठन के संज्ञान में है। संगठन हित में जो भी होगा, वह फैसला लिया जाएगा। इधर, गिरीश पांडे ने दावा किया कि उनका विहिप से कोई संबंध नहीं है।
हालांकि उन्होंने यह कहा कि सनातन से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जहां से भी बुलावा आता है, वहां वे जाते हैं।

उन्होंने दावा किया कि बीती फरवरी में उन्होंने संस्था का पंजीकरण कराया था। उनकी संस्था सनातन से जुड़े मुद्दे उठाती है और धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजन करती है। साथ ही जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उत्तिष्ठ भारत कार्यक्रम भी चला रही है। इसके तहत अब तक दो जगहों पर नाई की दुकानें लगाने में सहयोग किया गया है। संस्था के न्यासी मंडल में सात लोग हैं, जिनमें सचिव रामजी अवस्थी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र नेगी, प्रवक्ता लता पंत शामिल हैं।

इंटरनेट मीडिया से हटने लगे पोस्ट

गिरीश चंद्र पांडे शहर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कार्यक्रमों में अक्सर नजर आते रहे हैं। वह आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर हुए विराट हिंदू सम्मेलन में भी गिरीश पांडे नजर आए थे। अब शुद्धि हवन का मामला तूल पकड़ने के बाद गिरीश चंद्र पांडे समेत अन्य के इंटरनेट मीडिया की प्रोफाइल से विहिप और बजरंग दल से जुड़ी जानकारी हटने लगी है। इसके साथ ही संगठन से जुड़े लोगों के साथ की तस्वीरें वाले पोस्ट भी हटा दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Mallikarjun Shuddhikaran Controversy: उत्तराखंड में आक्रामक हुई कांग्रेस, पीएम मोदी-सीएम धामी से जवाब मांगा

यह भी पढ़ें- खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण पर कांग्रेस का तीखा हमला, कहा- 'ऐसी मानसिकता को खत्म करने की जरूरत'