विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्‍सीडेंट के बाद कैंसर दुनिया में मौत का दूसरा बड़ा कारण, जानिए वजह

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 04 Feb 2019 11:30 AM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 07:44 PM (IST)

एक्‍सीडेंट के कैंसर दुनिया में मौत का दूसरा बड़ा कारण बन चुका है। तेजी से बढ़ रही बीमारी की वजह लोगों की बिगड़ती जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही है।

एक्‍सीडेंट के बाद कैंसर दुनिया में मौत का दूसरा बड़ा कारण, जानिए वजह
एक्‍सीडेंट के बाद कैंसर दुनिया में मौत का दूसरा बड़ा कारण, जानिए वजह

हल्द्वानी, जेएनएन : एक्‍सीडेंट के बाद कैंसर दुनिया में मौत का दूसरा बड़ा कारण बन चुका है। तेजी से बढ़ रही बीमारी की वजह लोगों की बिगड़ती जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही है। स्वामी राम कैंसर संस्थान के वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. केसी पांडे कहते हैं, बीमारी से बचना है तो जीवनशैली में सुधार करना होगा। समय-समय पर स्क्रीनिंग कराते रहें, ताकि शुरुआती लक्षणों के पता चलते ही इलाज संभव हो सके। यह सलाह उन्होंने रविवार को दैनिक जागरण के हैलो डॉक्टर में दी। कुमाऊं भर के सुधी पाठकों ने कैंसर बीमारी के कारण, बचाव व उपचार के बारे में जानकारी हासिल की।

ये हैं कैंसर का मुख्य कारण

  • तंबाकू व एल्कोहल का सेवन
  • गलत खानपान व फैटी डायट
  • स्मोक व रोस्टेड फूड
  • मशीनों के रेडिएशन से
  • आनुवांशिक

तंबाकू कैंसर का सबसे बड़ा कारण

डॉ. पांडे का कहना है कि तंबाकू कैंसर का सबसे बड़ा कारण है। सबसे अधिक मरीज मुंह व गले के कैंसर से ग्रस्त हैं। 50 फीसद पुरुषों व 20 फीसद महिलाओं में कैंसर का कारण तंबाकू ही है। लोग कई तरीके से तंबाकू का सेवन करते हैं।

बचने के लिए फैलानी होगी जागरूकता

डॉ. पांडे कहते हैं, बचाव व स्क्रीनिंग के लिए जागरूकता फैलानी होगी। स्क्रीनिंग यानी कि डॉक्टर से परामर्श लेना। संबंधित बीमारी की जांच करवाना। अगर कोई गांठ तेजी से बढ़ रही है तो अनदेखी करने के बजाय डॉक्टर के पास जाना। इसके लिए अधिक से अधिक जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। साथ ही खानपान ठीक रखने के साथ ही नियमित व्यायाम और शरीर को पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराना होगा। तंबाकू व एल्कोहल के सेवन से बचना होगा।

आंकड़ों में यह है तस्वीर

  • 5-6 लाख प्रतिवर्ष देश भर में होती है मौत
  • 12 लाख प्रतिवर्ष देश भर में आते हैं नए मरीज
  • 29 लाख मरीज इस समय देश भर में हैं ग्रस्त
  • 50 मरीज प्रतिदिन स्वामी राम कैंसर की ओपीडी में
  • 15 मरीजों की प्रतिदिन होती है कीमोथेरेपी
  • 40 मरीज प्रतिदिन कराते हैं रेडियोथेरेपी
  • 25 फीसद मरीज केवल गले व मुंह के कैंसर से ग्रस्त

कुमाऊं भर से पूछे गए सवाल

कैंसर बीमारी को लेकर कुमाऊं भर से लोगों ने सवाल पूछा। हल्द्वानी, खटीमा, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, काशीपुर, गदरपुर, रानीखेत, अस्कोट, बागेश्वर, डीडीहाट समेत कई क्षेत्रों से लोगों ने बीमारी के कारण व बचाव के बारे में जानकारी हासिल की।

यह भी पढ़ें : आरपीएफ की परीक्षा देने पहुंचे अभ्य‍र्थी को गार्डों ने बेरहमी से पीटा, जानिए कारण

यह भी पढ़ें : कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पाल बोले, राहुल की यूबीआई स्‍कीम से घबरा गई है बीजेपी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।