विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साध्‍वी ऋतम्‍भरा बोलीं, सरकारों को जनसंख्या के असंतुलन पर सोचना चाहिए

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Tue, 20 Nov 2018 10:18 AM (IST)

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संत समाज की ओर से संसद में कानून बनाने की मांग की जा ...और पढ़ें

साध्‍वी ऋतम्‍भरा बोलीं, सरकारों को जनसंख्या के असंतुलन पर सोचना चाहिए
साध्‍वी ऋतम्‍भरा बोलीं, सरकारों को जनसंख्या के असंतुलन पर सोचना चाहिए

हल्द्वानी, जेएनएन : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संत समाज की ओर से संसद में कानून बनाने की मांग की जा रही है। योग गुरु बाबा रामदेव के बाद राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रही साध्वी ऋतंभरा ने भी इस मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर संत समाज को भाजपा पर पूरा भरोसा है। क्योंकि अन्य किसी भी राजनीतिक दल ने इस मांग का समर्थन नहीं किया है।

सोमवार को हल्द्वानी में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि संत समाज और देश की जनभावनाओं का राजनीतिक मुद्दे की तरह दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवैधानिक व्यवस्थाओं को देश की जनभावनाओं को मान्यता देनी होगी। साध्वी ने कहा कि देश में जातियों के अंदर राजनीति द्वेष पैदा कर रही है। साध्वी ने बिना किसी समुदाय विशेष का नाम लिए बगैर कहा कि देश के अंदर सरकारों को जनसंख्या के असंतुलन पर चिंतन करना चाहिए। उत्तर प्रदेश में शहरों का नाम बदलने को लेकर चल रही सियासत पर साध्वी ने कहा कि जो लोग आतंक फैलाने आए थे क्या आजादी के बाद भी उनके नाम से देश में नगर और सड़कों के नाम होने चाहिए। इसलिए नाम बदलने का काम सही है।

इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी ने साध्वी को धार्मिक पुस्तकें भेंट की। गौरतलब है कि साध्वी ऋतंभरा 13 से 19 नवंबर तक हल्द्वानी में आयोजित हरिहर महोत्सव में भागवत कथा प्रवचन करने आई हैं।

यह भी पढ़ें : कुमाऊं की हॉट सीट हल्द्वानी में कांग्रेस, रुद्रपुर-काशीपुर में अपनों से जूझी भाजपा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।