विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शेरवुड कॉलेज में रिश्‍तेदार व परिजनों से मिलने पर प्रतिबंध, नैनीताल जू भी आज से बंद

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 18 Mar 2020 09:18 AM (IST)

नैनीतताल के प्रसिद्ध शेरवुड कॉलेज प्रबंधन ने कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए कॉलेज कैंपस में कर्मचारियों के रिश्तेदारों तथा परिचितों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

शेरवुड कॉलेज में रिश्‍तेदार व परिजनों से मिलने पर प्रतिबंध, नैनीताल जू भी आज से बंद
शेरवुड कॉलेज में रिश्‍तेदार व परिजनों से मिलने पर प्रतिबंध, नैनीताल जू भी आज से बंद

नैनीताल, जेएनएन : कोरोना संक्रमण को लेकर शहर के शिक्षण संस्थान खासी सतर्कता बरत रहे हैं। शहर के प्रतिष्ठित व प्रसिद्ध शेरवुड कॉलेज प्रबंधन ने कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए कॉलेज कैंपस में कर्मचारियों के रिश्तेदारों तथा परिचितों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कॉलेज गेट पर कॉलेज के संपदा प्रबंधक बासु साह की ओर से इस आशय का नोटिस चस्पा किया गया है।

कर्मचारियों के लिए नोटिस चस्पा

कॉलेज परिसर में कोरोना को देखते हुए कर्मचारियों के लिए नोटिस चस्पा किया गया है। जिसमें साफ कहा है कि विद्यालय परिसर में आने वाले कर्मचारियों व उनके परिजनों के अलावा किसी भी बाहरी व अतिथि को विद्यालय प्रांगण में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रबंधक की ओर से कर्मचारी व उनके परिजनों को शहर से बाहर जाने से बचने, अति आवश्यक कार्य होने पर बाहर जाना पड़े तो मेडिकल के बाद ही विद्यालय प्रांगण में प्रवेश करने को कहा गया है। इधर ओकवुड कॉलेज में कोई भी व्यक्ति जाएगा तो उसे सेनिटाइजर तथा मास्क उपलब्ध कराने के बाद ही एंट्री दी जा रही है।

आज से बंद रहेगा चिडिय़ाघर

कोरोना महामारी को देखते हुए बुधवार से 31 मार्च तक जीबी पंत उच्चस्थलीय प्राणी उद्यान बंद रहेगा। चिडिय़ाघर के निदेशक व डीएफओ बीजू लाल ने बताया कि इस संबंध में मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक का पत्र मिला है। पर्यटकों के आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।

बोट हाउस क्लब में विदेशी को नो एंट्री

सरोवर नगरी के बोट हाउस क्लब में विदेशी पर्यटकों की एंट्री प्रतिबंधित की गई है। कोरोना वायरस की आशंका की वजह से क्लब में इन दिनों विरानगी छाई है। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जीबी जोशी ने बताया कि क्लब में नियमित तौर पर दो घंटे के अंतराल में सफाई की जा रही है। सेनिटाइजर से फर्नीचर की सफाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : कोरोना की वजह से उत्‍तराखंड हाईकोर्ट परिसर के छह गेट पहली बार बंद

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के शिक्षक घर से करेंगे काम, मुख्यालय छोडऩे की अनुमति नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।