Move to Jagran APP

बारिश ने दस, ठंड ने चार वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा, कल से साफ होगा मौसम, ठंड रहेगी जारी nainital news

पश्चिमी विक्षोभ की मौसम पर खूब मेहरबानी रही। हल्द्वानी में गुरुवार रात गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश शुक्रवार शाम तक जारी रही।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 06:47 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 06:47 PM (IST)
बारिश ने दस, ठंड ने चार वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा, कल से साफ होगा मौसम, ठंड रहेगी जारी nainital news

हल्द्वानी, जेएनएन : पश्चिमी विक्षोभ की मौसम पर खूब मेहरबानी रही। हल्द्वानी में गुरुवार रात गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश शुक्रवार शाम तक जारी रही। कुमाऊं में दिसंबर की बारिश ने दस और ठंड ने पिछले चार वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले दस वर्षों के दिसंबर में 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक बारिश इस बार हुई है। बर्फबारी से मुक्तेश्वर में तापमान शून्य से नीचे चला गया। इधर, शनिवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है।

loksabha election banner

शुक्रवार को मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान माइनस 1.7 डिग्री व अधिकतम 7.2 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम है। इधर, हल्द्वानी में बरसात के पानी से उजाला नगर नाला ओवरफ्लो हो गया। नाले की सफाई न होने से पानी के बहाव के साथ कचरा सड़क व रास्ते में फैल गया। कई लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। शिकायत पर निगम के सफाई निरीक्षक अमोल असवाल व चरन सिंह मौके पर पहुंचे। नाले की सफाई नहीं होने से लोगों में गुस्सा नजर आया।

अगले एक सप्ताह हाड़ कंपाएगी ठंड

बारिश व बर्फबारी के बाद मौसम में नमी बढ़ गई है। बर्फीली हवाओं के कारण अगले एक सप्ताह तक ठिठुरा देने वाली सर्दी का असर बना रहेगा। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक तराई-भाबर में न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री व मुक्तेश्वर में शून्य से दो डिग्री तक नीचे बना रह सकता है।

कृषि व बागवानी के लिए वरदान

कृषि व बागवानी के लिहाज से बारिश व बर्फबारी को उपयोगी बताया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी ने बताया पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से सेब, आडू, खुमानी आदि की पैदावार अच्छी होगी। फल अच्छा लगेगा और रोगों से बचाव में भी मदद मिलेगी। वहीं, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. धनपत कुमार ने बताया कि बारिश से मिट्टी में नमी बढ़ेगी। जिससे गेहूं, सरसों, मसूर समेत रबी फसलों की बढ़वार अच्छी होगी। हालांकि ओलावृष्टि होने की स्थिति में कुछ बहुत नुकसान हो सकता है।

दस वर्षों में दिसंबर की बारिश 

2018       6.2 मिमी

2017       2.4 मिमी

2016       7.8 मिमी

2015       0.8 मिमी

2014       43.7 मिमी

2013       7.1 मिमी

2012       1.5 मिमी

2011       ट्रेस मिमी

2010       13.8 मिमी

2009       ट्रेस मिमी

(नोट : आंकड़ा पंतनगर का है)

चार वर्षों का मुक्तेश्वर न्यूनतम पारा

2018        1.5 डिग्री

2017        2.1 डिग्री

2016        0.6 डिग्री

2015        -2.4 डिग्री

स्टेशनों का तापमान व बारिश

हल्द्वानी      13.2     36.0 

पंतनगर      13.2     46.4

मुक्तेश्वर     -1.7     19.6

नैनीताल      2.0      20.0

पिथौरागढ़    4.4      20.2

अल्मोड़ा     2.0        ट्रेस

(नोट : न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस व बारिश मिमी में)

निगम ने नौ जगह जलाए अलाव

ठंड में मुसाफिर को राहत देने के लिए नगर निगम ने शहर में नौ जगहों पर अलाव जलाने शुरू कर दिए हैं। काठगोदाम व हल्द्वानी रेलवे स्टेशन, हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन, मंगलपड़ाव, छतरी चौराहा, एसटीएच के सामने समेत नौ जगह अलाव जलाया गया है। ठंड बढऩे पर नए वार्डों में सार्वजनिक जगहों पर अलाव बढ़ाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : नैनीताल में हुआ सीजन का पहला हिमपात, बर्फ से लकदक हुईं हिमालय की चोटियां

यह भी पढ़ें : कुमाऊं में हर साल बढ़ रहे नशे के सौदागर, तीन साल में 19 कराेड़ के मादक पदार्थ बरामद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.