उत्तराखंड: भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित साहिल गिरफ्तार; नगर में भारी आक्रोश
भवाली में एक मुस्लिम युवक द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग हिंदू लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिससे वह ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी जागरण, भवाली। नगर में मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर के श्यामखेत निवासी 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी की मां बुधवार को अपनी बेटी की जांच के लिए सीएचसी भवाली पहुंची। चिकित्सकों ने जब उसकी जांच की तो वह करीब छह माह की गर्भवती निकली।
इससे उसके स्वजन स्तब्ध रह गए। इसी बीच अस्पताल से पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस ने जब किशोरी से पूछताछ की तो उसने एक युवक पर आरोप लगाते हुए उसका मोबाइल नम्बर पुलिस को दिया।
वहीं किशोरी की मां ने रेहड़ टमट्यूड़ा निवासी साहिल हुसैन पुत्र नजीर अहमद के खिलाफ तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साहिल के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तलाश शुरू की।
आरोपित को गिरफ्तार कर कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
अस्पताल में किशोरी के गर्भवती होने की सूचना प्राप्त हुई। नाबालिग की मां के द्वारा उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने की तहरीर दी। आरोपित के विरुद्ध पाक्सो व बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। वहीं न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाही की जाएगी।
-जगदीश चंद्रा, एसपी क्राइम।
बुधवार को एक नाबालिग के अल्ट्रासाउंड में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। मामला नाबालिग से जुड़ा होने पर पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाही की गई।
डा. रमेश कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी भवाली।
यह भी पढ़ें- दुष्कर्म व पोक्सो केस की अधिकारी ने कैसे की जांच, ACR में दर्ज करने की तैयारी; पंजाब में 2000 से ज्यादा मामले पेंडिंग
यह भी पढ़ें- इंसानियत शर्मसार...रिश्ते तार-तार! पटना में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार