इंसानियत शर्मसार...रिश्ते तार-तार! पटना में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
पटना के बिहटा में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते ...और पढ़ें

HighLights
बिहटा में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया।
21 वर्षीय आरोपी राहुल कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आगे की जांच जारी है।
जागरण संवाददाता, बिहटा(पटना)। बिहटा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बेहद शर्मनाक घटना में 8 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी 21 वर्षीय राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की पहचान को गोपनीय रखा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत मिलते ही जांच शुरू की गई और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया। बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और उसे आवश्यक चिकित्सीय व मानसिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
बिहटा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द ही न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि मामले की जांच में किसी भी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी।