Post Office की बचत योजनाएं: क्या है पीपीएफ व पीएलआई? कैसे करें निवेश? यहां है आपके हर सवाल का जवाब
डाकघर हल्द्वानी के पोस्टमास्टर चंदन सिंह बिष्ट ने पीपीएफ और पीएलआई सहित विभिन्न बचत योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । डाक विभाग में युवाओं के लिए निवेश व बचत करने की कई योजनाएं चलती हैं। मुख्य तौर पर पीपीएफ (पब्लिक प्रोविडेंट फंड), पीएलआई (पोस्टल लाइफ इन्सोरेंस) शामिल है।
पीपीएफ में निवेश की कोई आयु सीमा नहीं है, जिसमें 500 रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये प्रतिवर्ष 15 साल तक जमा कर सकते हैं। इसमें 7.1 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। जबकि पीएलआई की आयुसीमा 18 से 55 वर्ष तक है। वहीं अब स्नातक पास छात्रों के आवेदन हो सकते हैं।
छमाही के आधार पर 10 प्रतिशत ब्याज
इसमें ग्राहक को 10 प्रतिशत ब्याज छमाही के आधार पर मिलता है। साथ ही बीमा का लाभ मिलता है। जल्द पीएलआई से जुड़ने पर युवाओं को कम प्रिमियम देना पड़ेगा। दैनिक जागरण के प्रश्न पहर कार्यक्रम में बुधवार को प्रधान डाकघर हल्द्वानी के पोस्टमास्टर चंदन सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। उन्होंने पाठकों के सवालों का फोन पर जवाब दिया।
यह भी पढ़ें- पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हर महीने आएंगे ₹9,250, जानिए कितना करना होगा निवेश
साथ ही डाक विभाग की विभिन्न योजनाएं जैसे असरडी, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, मासिक आय योजना, राष्ट्रीय बचत योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो आमजन किसी सरकारी पेंशन, योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, तो वे प्रधान डाकघर हल्द्वानी या डाकघर की आइपीपीबी शाखा में जरूरी दस्तावेज जमा कर खाता खुलवा सकते हैं।
प्रश्न : मैंने एक बार 20 हजार की निकासी की, लेकिन 50 हजार रुपये निकले। ऐसा क्यों हुआ होगा?- एलएस जग्गी, बिंदुखत्ता
उत्तर : निकासी वाली यह समस्या डाकघर में गलती से हो जाती है। कर्मचारी को बताने पर वह पैसे वापिस खाते में डाल देते हैं।
प्रश्न : डाकघर में वृद्ध लोगों के निवेश के लिए कौन सी योजना अच्छी है। क्या ब्याज मिलता है?- सोना बिष्ट, लामाचौड़
उत्तर : वरिष्ठ नागरिक योजना में 8.2 प्रतिशत का ब्याज मिलता है, जो त्रैमासिक आता है। इसका लाभ 60 वर्ष तक वालों को ही मिलता है।
प्रश्न : मेरी कुसुमखेड़ा डाकघर में एक एफडी है, जो मैच्योर होने वाली है। क्या यह मेरे बैंक खाते में ट्रांसफर हो सकती है? - केसी चौधरी, हल्द्वानी
उत्तर : हां, आप डाकघर के खाते को आसानी से बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए डाकघर आकर एनएसीएच का फार्म भरना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- बैंक FD को टक्कर दे रहा पोस्ट ऑफिस का टाइम डिपॉजिट, जानिए ब्याज दर, नियम और टैक्स फायदों से जुड़ी हर बात
प्रश्न : मैंने पांच वर्ष पहले पीएलआई कराई थी, जिसमें अब प्रिमियम जमा नहीं कर पाता हूं। अब इसे सरेंडर करना चाहता हूं। चंदन सिंह बिष्ट, हल्द्वानी
उत्तर : सरेंडर करना मेरे हिसाब से ठीक नहीं है। आप डाकघर आए, वहां आपकी पीएलआई को रिवाइव कर सकते हैं।
प्रश्न : मेरे डाकघर में तीन खाते चलते हैं, जो पिथौरागढ़ में हैं। यह मैच्योर होने वाले हैं। क्या इसे यहां ट्रांसफर कर सकते हैं?- कुंदन राम, हल्द्वानी
उत्तर : आपको प्रधान डाकघर आकर स्थानांतरण आवेदन भरना है। प्रत्येक खाते के लिए 118 रुपये देने होंगे।
प्रश्न : पहले मैं विदेश से कुछ पार्सल मंगवाता था, तो कस्टम की रसीद मिलती थी। अब यह रसीद नहीं मिल रही है। ऐसा क्यों? - रितेश, हल्द्वानी
उत्तर : यह मामला मैंने संज्ञान में लिया है। अब आपका कोई पार्सल विदेश से आएगा, तो डाकघर में संपर्क कर सकते हैं। हमारी टीम सहायता करेगी।
