विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हर महीने आएंगे ₹9,250, जानिए कितना करना होगा निवेश

By Abhishek SaxenaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 07 Oct 2026 03:34 PM (IST)

डाक विभाग की मंथली इनकम स्कीम (MIS) नियमित आय चाहने वालों के लिए एक सुरक्षित विकल्प है। इसमें ₹15 लाख ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. डाक विभाग की मंथली इनकम स्कीम सुरक्षित निवेश का विकल्प

  2. ₹15 लाख निवेश पर 7.4% ब्याज से ₹9,250 मासिक आय

  3. बाजार के उतार-चढ़ाव से अप्रभावित, नियमित आय चाहने वालों के लिए

डिजिटल डेस्क, आगरा। आप अगर अपने पैसे को ऐसी सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां से हर महीने नियमित आमदनी मिलती रहे, तो डाक विभाग की मंथली इनकम स्कीम (MIS) आपके लिए उपयोगी विकल्प हो सकती है। इस योजना में निवेश करने पर ब्याज का भुगतान हर महीने किया जाता है। यही वजह है कि नियमित आय चाहने वाले निवेशकों के बीच यह स्कीम काफी लोकप्रिय है।

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम पर फिलहाल 7.4 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें जमा रकम पर मिलने वाला ब्याज हर महीने निवेशक के खाते में दिया जाता है। यानी एक बार रकम निवेश करने के बाद उससे नियमित मासिक आय प्राप्त की जा सकती है।

₹15 लाख निवेश पर करीब ₹9,250 महीना

  • मान लीजिए कोई निवेशक इस योजना में अधिकतम ₹15 लाख जमा करता है। 7.4 प्रतिशत सालाना ब्याज के हिसाब से सालभर में करीब ₹1.11 लाख ब्याज बनता है। इसे 12 महीनों में बांटने पर हर महीने लगभग ₹9,250 की ब्याज आय होती है।
  • वहीं, अगर कोई निवेशक ₹9 लाख जमा करता है, तो सालाना ब्याज करीब ₹66,600 और मासिक ब्याज लगभग ₹5,550 हो सकता है। इसी तरह निवेश की रकम के अनुसार हर महीने मिलने वाली आय बढ़ती या घटती है।

कौन कर सकता है निवेश?

मंथली इनकम स्कीम में कोई भी पात्र व्यक्ति खाता खोल सकता है। इसमें निवेश की एक निर्धारित सीमा होती है और खाते की अवधि सामान्य तौर पर 5 साल होती है। अवधि पूरी होने पर जमा मूलधन वापस लिया जा सकता है। योजना के नियमों के अनुसार समय से पहले खाता बंद करने पर कुछ शर्तें लागू होती हैं।

इस योजना की खासियत यह है कि इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का सीधा असर ब्याज भुगतान पर नहीं पड़ता। इसलिए ऐसे लोग, जो जोखिम कम रखते हुए नियमित आय चाहते हैं, उनके लिए यह एक विकल्प हो सकता है।

यह भी पढ़ें- बीहड़ बना नया टूरिस्ट स्पॉट: डकैतों का नहीं अब पर्यटकों का बसेरा, रोमांच और एडवेंचर का नया सेंटर चंबल सेंक्चुरी

हालांकि निवेश करने से पहले ब्याज दर, निवेश सीमा और निकासी से जुड़े मौजूदा नियमों की जानकारी डाक विभाग से जरूर लेनी चाहिए, क्योंकि सरकार समय-समय पर छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव कर सकती है।

यह भी पढ़ें- 15 अगस्त 1947 और बांकेबिहारी का अनोखा नाता... ₹100 करोड़ के सोने-चांदी के हिंडोले की पूरी कहानी!

एकल खाते में अधिकतम 9 लाख रुपये, जबकि संयुक्त खाते में अधिकतम 15 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं।

-

मथुरा मंडल के प्रवर अधीक्षक विजेंद्र