बैंक FD को टक्कर दे रहा पोस्ट ऑफिस का टाइम डिपॉजिट, जानिए ब्याज दर, नियम और टैक्स फायदों से जुड़ी हर बात
Best Investment Option: यह लेख बैंक एफडी और पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट की तुलना करता है, जिसमें बताया गया है ...और पढ़ें

बैंक FD को टक्कर दे रहा पोस्ट ऑफिस का टाइम डिपॉजिट, जानिए ब्याज दर, नियम और टैक्स फायदों से जुड़ी हर बात
HighLights
डाकघर टाइम डिपॉजिट पर 6.9% से 7.5% तक ब्याज
5 साल की जमा पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट
₹1000 से खाता खोलें, निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप बैंक में फिक्स डिपॉजिट (Bank FD Interest Rate) करवाने के बारे में सोच रहे हैं तो जरा रुकिए। क्योंकि ऐसा भी हो सकता है कि बैंक की बजाए कहीं और आपको अच्छी ब्याज दर मिल जाए। दरअसल पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit) योजना इन दिनों निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दे रही है। इसलिए ये समझना बहुत जरूरी है कि बैंक एफडी या पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट, कहां निवेश किया जाए? आइए इनके बारे में आपको बताते हैं।
क्या है पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट?
ये भी एफडी की तरह ही होता है। जहां आप एक तय समय के लिए पैसा जमा करते हैं और आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। यहां आप 1 साल से लेकर 5 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। इस समय इस योजना पर 6.9% से लेकर 7.5% तक का दमदार ब्याज मिल रहा है, जो कई बड़े बैंकों की एफडी से ज्यादा है। वहीं इसकी खास बात ये है कि आप महज ₹1000 से इसमें खाता खुलवा सकते हैं, और निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
क्या है रूल ऑफ 72?
रूल ऑफ 72 वो तरीका तरीका है जिससे ये पता चलता है कि किसी निवेश (investment) को दोगुना होने में कितने साल लगेंगे। इसमें 72 को सीधा ब्याज दर से डिवाइड किया जाता है और ऐसे समय निकलकर आता है।
जैसे, मान लीजिए यहां टाइम डिपॉजिट की ब्याज दर 7.5% है, तो इस हिसाब से-
70/7.5: 9.33333333
यानी कि लगभग इस दर से आपका पैसा डबल होने में 9 साल 3 महीने से ज्यादा का समय लगेगा। लेकिन अगर इस फॉर्मूले से एफडी के लिए कैलकुलेट करें तो यहां पैसे डबल होने में 10 साल से ज्यादा का समय लगेंगे।
कहां होगा टैक्स में फायदा?
अगर आप 5 साल के लिए टाइम डिपॉजिट कराते हैं, तो आपको टैक्स में भी भारी छूट मिलती है। आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत आप ₹1.5 लाख तक के निवेश पर टैक्स छूट का फायदा उठा सकते हैं। यानी इससे आपकी कुल Taxable Income कम हो जाएगी और टैक्स की देनदारी घटेगी। वहीं एफडी की बात करें, तो यहां इनकम स्लैब के हिसाब से टैक्स लगता है।
कौन खुलवा सकता है ये खाता?
देश का कोई भी नागरिक किसी भी पोस्ट ऑफिस में ये खाता आसानी से खुलवा सकता है। कोई भी वयस्क अकेले या फिर पति-पत्नी मिलकर ज्वाइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। यहां तक कि 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे भी अपने नाम से ये खाता चला सकते हैं, या फिर माता-पिता उनके नाम पर इसे ओपन कर सकते हैं।
