Passport New Rules: पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, बच्चों को लेकर भी बदले नियम; विदेश मंत्रालय ने क्या-क्या फैसले लिए?
Passport Fees Changed: विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट नियमों और शुल्क में बड़े बदलाव किए हैं। बच्चों के पासपोर्ट की वैधता ...और पढ़ें

Passport New Rules: पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, बच्चों को लेकर भी बदले नियम; विदेश मंत्रालय ने क्या-क्या फैसला लिए?
HighLights
बच्चों के पासपोर्ट की वैधता अवधि में महत्वपूर्ण बदलाव।
सामान्य और तत्काल पासपोर्ट शुल्क में भारी वृद्धि हुई।
डुप्लीकेट पासपोर्ट बनवाने का खर्च भी काफी बढ़ा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में विदेश मंत्रालय ने बच्चों के पासपोर्ट को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है, जो हर माता-पिता के लिए जानना बहुत जरूरी है। इसके अलावा पासपोर्ट बनवाने की फीस (Passport Fees Hike) को लेकर भी बोढ़तरी की गई है। ऐसे में अगर आप पासपोर्ट बनवाने वाले हैं, तो पहले ये नियम जरूर जान लें।
क्या है नया नियम?
17 सितंबर 2026 को मंत्रालय ने एक नियम जारी किया। अब अगर 15 साल या उससे कम उम्र का बच्चा 36 पेज वाला पासपोर्ट बनवाता है तो वो सिर्फ 5 साल या फिर बच्चे के 18 साल के होने तक (जो भी पहले हो) ही वैलिड रहेगा। पहले नियम था कि यदि कोई बच्चा 15 साल की उम्र में पासपोर्ट बनवाता था तो उसका पासपोर्ट बनने से 5 साल या फिर बच्चों के 15 साल होने की डेट तक ही वैलिड होता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अगर 5 साल बीत जाते हैं या फिर बच्चा 18 साल का हो जाता है, तो उसे अब नया पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा।
पासपोर्ट फीस में भी बदलाव!
बता दें कि पासपोर्ट की वैलिडिटी के साथ-साथ पासपोर्ट फीस में बदलाव किए गए हैं। ये बदलाव बच्चों के पासपोर्ट से लेकर व्यस्कों के पासपोर्ट तक पर लागू होंगे। नए नियम के हिसाब से यदि किसी बच्चे का पासपोर्ट बनता है तो अब उसे 36 पेज वाले पासपोर्ट के लिए ₹1750 देने होंगे, वहीं पहले ये फीस सिर्फ ₹1000 थी। साथ ही कोई बच्चा 36 पेज वाला तत्काल पासपोर्ट बनवाता है तो उसके पहले जो फीस ₹3000 थी उसे बढ़ाकर ₹4250 कर दिया है।
इसके अलावा अडल्ट पासपोर्ट की बात करें तो पहले 36 पेज के पासपोर्ट के लिए जो फीस ₹1500 थी अब उसे बढ़ाकर 2500 कर दिया गया है। वहीं व्यस्क के तत्काल पासपोर्ट बनवाने पर अब ₹5000 लगेंगे तो पहले ₹3500 थे।
60 पेज के लिए कितनी होगी फीस?
अगर कोई 18 साल से ऊपर वाला व्यक्ति 60 पेज वाला पासपोर्ट बनवाता है कि तो उसे ₹3500 देने होंगे, जो पहले 2000 थे। वहीं 60 पेज वाले तत्काल पासपोर्ट की नई फीस ₹6000 होगी जो पहले सिर्फ ₹4000 थी। इसके अलावा डुप्लीकेट पासपोर्ट बनवाने की फीस में भी इजाफा किया गया है। इसे ₹5500 से बढ़ाकर ₹8500 कर दिया गया है।
तो अगर आने वाले दिनों में अगर आप अपना या अपने बच्चे का पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं, तो इन चीजों का ध्यान जरूर रखें।
ये भी पढ़ें: BSDS Account: इस खाते को खुलवाने से बैंक नहीं वसूल पाएंगे मनमाना चार्ज, मिलेगा ब्याज; RBI का ये नियम है शानदार!
