BSDS Account: इस खाते को खुलवाने से बैंक नहीं वसूल पाएंगे मनमाना चार्ज, मिलेगा ब्याज; RBI का ये नियम है शानदार!
Zero Balance Account: यह लेख RBI के निर्देशों के तहत खोले जाने वाले BSBD अकाउंट की जानकारी देता है। इसमें ...और पढ़ें

BSDS Account: इस खाते को खुलवाने से बैंक नहीं वसूल पाएंगे मनमाना चार्ज, मिलेगा ब्याज; RBI का ये नियम है शानदार!
HighLights
न्यूनतम बैलेंस की आवश्यकता नहीं, RBI के नियमों पर आधारित।
डेबिट कार्ड, ऑनलाइन ट्रांसफर सहित सभी बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध।
10 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति यह खाता खोल सकता।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप एक ऐसा बैंक अकाउंट चाहते हैं, जिसमें पैसा नहीं भी हो तो भी आपका नुकसान न हो। अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल RBI के निर्देशों के तहत बैंकों (RBU rules for Bank) में एक ऐसा खाता खोला जाता है, जिसके लिए आपको मिनिमम बैलेंस (Minimum Balance Account) की जरूरत नहीं पड़ती। आइए आपको इस खाते का नाम और इसके फायदे बताते हैं।
क्या है इस खाते का नाम?
इस खास अकाउंट का नाम है Basic Savings Bank Deposit Account (BSBD) यानी कि समान्य बचत बैंक जमा अकाउंट। इस अकाउंट की खास बात ये है कि इसमें मिनिमम बैलेंस बनाए रखने की कोई जरूरत नहीं है। 10 साल की उम्र से ऊपर का कोई भी व्यक्ति इस अकाउंट (Age Limit for Opening Bank Account) को खुलवा सकता है।
इस योजना के तहत खाता खुलवाने पर आपको बाकी अकाउंट्स की तरह डेबिट कार्ड (Debit Card) मिलेगा। वहीं इसमें एटीएम से पैसे निकालना, ऑनलाइन ट्रांसफर (NEFT/RTGS), चेक से भुगतान या EMI काटना, सब कुछ शामिल है। लेकिन हां चार बार से ज्यादा एटीएम ट्रांजैक्शन पर चार्ज लग सकता है। वहीं इस खाते की एक और खास बात ये है कि आप अपने मौजुदा अकाउंट को भी इस खाते में बदल सकते हैं।
इस खाते का क्या है नुकसान?
इस खाते को खुलवाने का एक नुकसान ये है कि अगर आपने किसी बैंक में ये खाता खुलवाया है तो फिर उस बैंक में आप कोई खाता नहीं खुलवा सकते हैं। वहीं इस खाते पर भी सामान्य अकाउंट की तरह ही ब्याज (Interest on Savings Account) मिलता है।
कौन से दस्तावेज जरूरी?
अगर आप ये अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए दस्तावेज देकर अकाउंट खुलवा सकते हैं:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पहचान पत्र
- एड्रेस प्रूफ
- पासपोर्ट साइज फोटो
ये भी पढ़ें: SIP Calculation: हर दिन ₹50 की बचत और इतने दिन में तैयार हो गए ₹25 लाख! आपको पता है ये कैलकुलेशन?
