सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIP Calculation: हर दिन ₹50 की बचत और इतने दिन में तैयार हो गए ₹25 लाख! आपको पता है ये कैलकुलेशन?

Published: Fri, 18 Sep 2026 11:07 AM (IST)

Best Mutual Fund: यह लेख बताता है कि कैसे हर दिन ₹50 बचाकर आप म्यूचुअल फंड एसआईपी के जरिए 25 ...और पढ़ें

SIP Calculation: हर दिन ₹50 की बचत और इतने दिन में तैयार हो गए ₹25 लाख! आपको पता है ये कैलकुलेशन?

SIP Calculation: हर दिन ₹50 की बचत और इतने दिन में तैयार हो गए ₹25 लाख! आपको पता है ये कैलकुलेशन?

HighLights

  1. हर दिन ₹50 बचाकर म्यूचुअल फंड SIP से ₹25 लाख पाएं।

  2. 25 साल में ₹4.5 लाख निवेश से ₹25 लाख से अधिक फंड।

  3. लंबी अवधि के निवेश से कंपाउंडिंग का अधिकतम लाभ उठाएं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जनते हैं कि हर रोज सिर्फ ₹50 बचाकर आप अपने लिए ₹25 लाख जमा कर सकते हैं? अगर नहीं, तो हम आपको बताते हैं कि कैसे? हर इंसान के लिए निवेश (SIP in Mutual Fund) करना बहुत जरूरी है, चाहे वो मंथली करे या डेली। ऐसे आज जानेंगे कि कैसे हम हर रोज के छोटे-मोटे खर्चों को बचाकर भविष्य में ₹25 लाख का फंड तैयार कर सकते हैं।

₹50 से बन सकता हैं ₹25 लाख?

हां। हर दिन छोटी सी बचत आपके लिए ₹25 लाख बना सकते हैं। महीने भर में हजारों निवेश करना मुश्किल होता है, लेकिन हर दिन के ₹50 बचाना काफी आसान है, और इसी पैसे की SIP से आपको अच्छा-खासा फंड मिलेगा।

कैलकुलेशन से समझें:

  • हर दिन की बचत: ₹50 (यानी हर महीने के ₹1500)
  • निवेश के साल: 25 years
  • एवरेज रिटर्न: 12%
  • 25 सालों में कुल निवेश: ₹4,50,000
  • 25 साल में तैयार फंड: ₹25,53,310

कैलकुलेशन में साफ है कि अगर आप हर दिन ₹50 जोड़ें, तो महज ₹4.5 लाख के निवेश से आपके पास ₹25 लाख से ज्यादा का फंड बन सकता है। यहां जितनी लंबी अवधि के लिए आप फंड में इन्वेस्टेड रहेंगे, उतना आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलेगा।

रोजाना SIP या मंथली SIP

अगर आपकी सैलरी तय तारीख को आती है और आप महीने की शुरुआत में बड़ी रकम निवेश कर सकते हैं, तो आप मंथली एसआईपी कर सकते हैं। लेकिन अगर एक साथ हजारों देना आपको मुश्किल लग रहा है, तो आप हर दिन की छोटी-छोटी बचत कर सकते हैं।

किन बातों का रखें ध्यान?

  • शेयर बाजार में पैसे लगाने पर रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती, बाजार ऊपर-नीचे होता रहता है।
  • अपने रोजमर्रा के जरूरी खर्चों और इमरजेंसी जरूरतों के लिए पैसे अलग रखें, और केवल एक्सट्रा बचत को ही निवेश में लगाएं।
  • बाजार के रोज-रोज के उतार-चढ़ाव को देखकर अपने फैसले बार-बार न बदलें।

डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन हैं। यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है, किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा जरूर करें।

ये भी पढ़ें: EPFO Update: वेज सीलिंग के बढ़ने से टेक होम सैलरी, पेंशन और बीमा का कैसे बदलेगा गणित? 3 प्वाइंट में समझें सबकुछ