विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में अब पीएम मोदी के मन की बात गढ़वाली और कुमाऊंनी में भी होगी प्रसारित

Published: Sun, 25 Oct 2026 10:43 PM (IST)

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हेलो हल्द्वानी रेडियो पर अब पीएम मोदी की 'मन की बात' कुमाऊंनी के साथ गढ़वाली भाषा ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने अपने सामुदायिक रेडियो हेलो हल्द्वानी 91.2 एफएम पर कुमाऊंनी के बाद गढ़वाली भाषा में भी प्रसारण शुरू किया है। लोकभाषा, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए यह पहल की जा रही है।

ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात भी अब कुमाऊंनी के साथ-साथ गढ़वाली भाषा में रूपांतरित कर प्रसारित किया जाएगा। रविवार को हुए मन की बात कार्यक्रम से इसकी शुरुआत कर दी गई है।

विश्वविद्यालय के रेडियो प्रभारी प्रो. राकेश चंद्र रयाल बताया कि कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी के निर्देशन में इस पहल का शुभारंभ हुआ है। प्रत्येक रविवार शाम सात बजे कुमाऊंनी और 7:30 बजे गढ़वाली भाषा में मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।

इसके लिए प्रधानमंत्री के मूल कार्यक्रम के प्रसारण के बाद उसकी स्क्रिप्ट का कुमाऊंनी एवं गढ़वाली भाषाओं में अनुवाद किया जाता है। इसके बाद विश्वविद्यालय के रेडियो उद्घोषक एवं शिक्षक संबंधित भाषाओं में स्क्रिप्ट की रिकार्डिंग कर श्रोताओं तक संदेश पहुंचाएंगे।

बताया कि हेलो हल्द्वानी रेडियो एप के माध्यम से अब विश्वविद्यालय का सामुदायिक रेडियो वैश्विक स्तर पर श्रोताओं तक अपनी पहुंच बना रहा है। रेडियो का उद्देश्य केवल सूचना एवं मनोरंजन उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोकभाषाओं, संस्कृति और स्थानीय ज्ञान परंपराओं को व्यापक पहचान दिलाना भी है।

यह भी पढ़ें- बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर हल्द्वानी में महारैली, 20 दिसंबर को हजारों लोग करेंगे हल्ला-बोल

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बनेंगे कई फ्लाईओवर, लालकुआं-हल्द्वानी बाईपास को भी केंद्र की हरी झंडी