विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Lockdown Day 4 : परिवार के साथ लोगों ने दूरदर्शन पर देखा रामायण और महाभारत

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 28 Mar 2020 12:23 PM (GMT+05:30)

परिवार के साथ दूरदर्शन पर दोनों पौराणिक सीरियल देखने का मजा ही कुछ और है। यही कारण रहा दूरदर्शन पर ...और पढ़ें

Uttarakhand Lockdown Day 4 : परिवार के साथ लोगों ने दूरदर्शन पर देखा रामायण और महाभारत
Uttarakhand Lockdown Day 4 : परिवार के साथ लोगों ने दूरदर्शन पर देखा रामायण और महाभारत

नैनीताल, जेएनएन : कोरोना वायरस के चलते देशभर के लोग अपने घरों में हैं। वक्त काटने के लिए कुछ न कुछ कर रहे हैं। इसी बीच लोगाें ने सोशल मीडिया पर एक बात उठाई कि, 80 कि दशक का लोकप्रि‍य सीरियल रामायाण और महाभारत का प्रसारण शुरू किया जाए। सरकार ने लोगों की बातें मानी और इन पौराणिक सीरियलों का प्रसारण शुरू कर दिया। आज यानी शनिवार को सुबह नौ बजे से दूरदर्शन पर रामायाण का प्रसारण शुरू हुआ। लोगों ने चाव से अपने लोकप्रिय सीरियल काे देखा। रामायण का प्रतिदिन दो एपिसोड का प्रसारित होगा। रात नौ बजे दूसरा एपिसोड शुरू किया जाएगा। इसी प्रकार डीडी भारती पर दोपहर 12.00 बजे और शाम 7.00 बजे 'महाभारत' के रोज दो एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा।

आखिरकार दर्शकों की ऐतिहासिक पौराणिक सीरियल 'महाभारत' के दोबारा प्रसारण की मांग पूरी हो गई है। दरअसल, सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने लोगों की बढ़ती मांग को देखते ही शुक्रवार शाम को यह निर्णय लिया है। 28 मार्च यानी शनिवार से डीडी भारती पर 'महाभारत' का प्रसारण किया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार की सुबह ही रामानंद सागर के मशहूर सीरियल 'रामायण' का दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित करने का निर्णय लिया गया था। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट कर बताया था कि 28 मार्च से डीडी भारती पर दोपहर 12.00 बजे और शाम 7.00 बजे 'महाभारत' के रोज 2 एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा

1988 में शुरू हुआ था महाभारत

बताते चलें कि 'महाभारत' 2 अक्टूबर 1988 को दूरदर्शन पर शुरू हुआ था और 24 जून 1990 तक इसके 94 एपिसोड प्रसारित किए गए थे। 'महाभारत' का बीआर चोपड़ा ने प्रड्यूस किया था और उनके बेटे रवि चोपड़ा ने इसका डायरेक्शन किया था। उस समय 'महाभारत' एक घंटे का आता था।

सोशल मीडिया पर उठी थी फिर से टेलिकास्ट किए जाने की मांग

सोशल मीडिया पर दूरदर्शन पर फिर से टेलिकास्ट किए जाने की इन मांग पर प्रसार भारती (दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो) के सीईओ शशि शेखर ने कहा था कि जिन लोगों के पास 'रामायण' और 'महाभारत' के राइट्स हैं, उनके साथ बातचीत चल रही है। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि रामायण और महाभारत तक ही यह सूची खत्म नहीं होगी, बल्कि जल्द ही चाणक्य, मालगुडी डेज, द जंगल बुक आदि जैसे धारावाहिकों को एक बार फिर से प्रसारित किए जाने का फैसला लिया जा सकता है। 

यू ट्यूब पर हैं दोनों सीरियल

महाभारत और रामायण के पूरे एपिसोड यू ट्यूब पर भी उपलब्‍ध हैं। जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। लेकिन परिवार के साथ दूरदर्शन पर दोनों पौराणिक सीरियल देखने का मजा ही कुछ और है। यही कारण रहा दूरदर्शन पर प्रसारण शुरू होते ही परिवार के लोग टीबी के सामने जम गए।

यह भी पढें : गरीबों की मदद को लोहाघाट विधायक फर्त्याल देंगे दो साल का वेतन  

यह भी पढें : वन्‍यजीवों के लिए सौगात जैसा है लॉकडाउन, फुुल मस्‍ती कर रहे बाघ और भालू

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।