विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच सीटर वाहन में सवार थे 28 यात्री, रामनगर में पलटी गाड़ी, 25 यात्री घायल, कई गंभीर

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 14 Sep 2019 08:00 AM (IST)

पाटकोट चोपड़ा से रामनगर आ रहा वाहन ओवरलोड के चलते अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसमें सवार 25 यात्री ...और पढ़ें

पांच सीटर वाहन में सवार थे 28 यात्री, रामनगर में पलटी गाड़ी, 25 यात्री घायल, कई गंभीर
पांच सीटर वाहन में सवार थे 28 यात्री, रामनगर में पलटी गाड़ी, 25 यात्री घायल, कई गंभीर

रामनगर, जेएनएन : पाटकोट चोपड़ा से रामनगर आ रहा वाहन ओवरलोड के चलते अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसमें सवार 25 यात्री घायल हो गए। पांच सीट के इस वाहन में 28 यात्री सवार थे। कई यात्री वाहन की छत पर तो कई पीछे भी लटके थे। इसका चालक भी अनट्रेंड युवक था। हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच की हालत नाजुक बनी हुई है।

शुक्रवार को पाटकोट के चोपड़ा गांव से टैक्सी परमिट की बोलेरो केम्पर (यूके 19 टीए 0352) रामनगर आ रही थी। यात्रियों के मुताबिक, वाहन में चालक समेत 28 लोग सवार थे। रामनगर से आठ किलोमीटर पहले बागझाला के समीप ओवरलोडेड इस वाहन से चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क पर ही पलट गया। इससे उसमें सवार यात्री कोई सड़क पर गिरे तो कोई वाहन के नीचे दब गए। इससे चीख-पुकार मच गई। उधर से आ रहे लोगों ने वाहन में फंसे घायलों को निकाला। 108 एंबुलेंस व अन्य साधनों से घायलों को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। एक साथ कई घायलों के आने व दर्द से कराह रहे घायलों को देखकर चिकित्सालय में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर तहसीलदार पूनम पंत, रजिस्ट्रार कानूनगो आरिफ हुसैन, कोतवाल रवि सैनी, एआरटीओ विमल पांडे भी चिकित्सालय पहुंच गए। उन्होंने यात्रियों से घटना की जानकारी ली। यात्रियों ने बताया कि वाहन का मालिक प्रेम राम है। आधे रास्ते के बाद वाहन को अनट्रेंड युवक चलाने लगा। वह काफी तेजी से ड्राइव रहा था। परिवहन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी एआरटीओ व पुलिस वाहन चलाने वाले चालक के बारे में पता नहीं कर पाई। वहीं विमल पांडे एआरटीओ रामनगर ने बताया कि वाहन को कौन चला रहा था। यह पता नहीं चल पाया है। वाहन मालिक खुद भी घायल है। उससे पूछताछ नहीं हो पाई है। वाहन 5 सीटर है। इसके पीछे की जगह केवल सामान रखने के लिए है। लेकिन उसमें भी यात्री बैठाए गए थे। 

घायलों की सूची

जगदीश (32) पुत्र मोती राम

प्रेम राम (30) नंदलाल

सुरेश (28) चनी राम

गणेश शंकर (44) पुत्र रामलाल

लक्की (6) पुत्र नंदलाल

दीपा देवी (23) पत्नी नंदलाल

कमला देवी (70) पत्नी रामप्रसाद

हरीश चंद्र (18) पुत्र शंकर लाल

नवीन (20) पुत्र प्रकाश

ईश्वरी लाल (64) पुत्र धरम राम

भुवन चंद्र (30) पुत्र माथुर राम

राधा देवी (24) पत्नी मनोज

पनी राम (64) पुत्र मनोरथ राम

हरीश (25) पुत्र नारायण राम

महेंद्र कुमार (28) पुत्र जगदीश

रेनू (38) पत्नी महेश चंद्र

रामप्रसाद (25) पुत्र लखीराम

देवा देवी (22) पुत्री राम सिंह

विमला देवी (37) पत्नी भुवन चन्द्र

नंदलाल (35) पुत्र मोहन राम

करन (8) पुत्र राम सिंह

नरेंद्र मोहन (28) पुत्र हीरा सिंह

बीना (8) पुत्री राम सिंह

गिरीश चन्द्र (35) पुत्र ख्याली राम

आनंद लाल (48) पुत्र जैद राम

सभी घायल चोपड़ा गांव के हैं। 

यह भी पढ़ें : पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए शुरू हुई हवाई सेवा, नैनीसैनी पट्टी से नौ यात्रियों को लेकर उड़ा विमान

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में छह साल में महज 21 हजार युवाओं को मिल सका रोजगार


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।