Move to Jagran APP

पद्मश्री गोवर्धन पनिका ने जीबी पंत विवि में छात्रों को पढ़ाया सफलता का पाठ nainital news

मुंह में राम और हाथ में काम हो तभी विकास होगा। काम छोटा-बड़ा नहीं होता है। काम करने में कष्ट उठाना पड़ता है। जब कष्ट उठाएंगे तो आगे बढ़ेंगे।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 06:06 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 06:06 PM (IST)
पद्मश्री गोवर्धन पनिका ने जीबी पंत विवि में छात्रों को पढ़ाया सफलता का पाठ nainital news
पद्मश्री गोवर्धन पनिका ने जीबी पंत विवि में छात्रों को पढ़ाया सफलता का पाठ nainital news

रुद्रपुर, जेएनएन : मुंह में राम और हाथ में काम हो, तभी विकास होगा। काम छोटा-बड़ा नहीं होता है। काम करने में कष्ट उठाना पड़ता है। जब कष्ट उठाएंगे तो आगे बढ़ेंगे। आगे बढ़ेंगे तो खुद के साथ देश का विकास होगा। देश में पहचान बनेगी। यह खुद और देश की तरक्‍की के लिए भी जरूरी है। यह बातें पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त ओडिसा के गोवर्धन पनिका ने जीबी पंत विवि में संबोधित करते हुए कहीं। वह राष्ट्रीय कृषि उच्चतर शिक्षा परियोजना सभागार में गुरुवार को आयोजित युवा-2020 पर नेशनल कॉन्क्लेव में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

काम के दौरान गुनगुनाता हूं भगवान के भजन

पद्मश्री ने बचपन की कहानी बताते हुए कहा कि जब वह कक्षा पांचवीं में पढ़ रहे थे तब उनके माता-पिता काम से थक चुके थे। विरासत में मिले बुनकर का काम कर परिवार का खर्च चलाने लगा और वह कक्षा पांचवीं के बाद आगे की पढ़ाई नहीं कर सके। काम के दौरान मन में भगवान श्रीराम व श्री कृष्ण का भजन गुनगुनाते हुए काम करता हूं। काम की बदौलत ही उन्हें न केवल नेशनल व पद्मश्री अवार्ड मिला, बल्कि देश में पहचानी मिली। इस दौरान उनहोंने करीब 23 संस्थानों से आए छात्रों को जीवन में कुछ करने के लिए प्रेरित किया।

कभी भी छोटा काम करने में संकोच न करें

पद्मश्री ने कहा कि कि उच्च शिक्षा ग्रहण के बाद भी छोटा काम करने में संकोच नहीं करना चाहिए, जो भी काम करो, देश के लिए, आगे बढ़ाने के लिए करो। मेहनत करेंगे तभी तरक्की हासिल होगी। ओडिसा सरकार ने बुनकरों के लिए करीब छह माह पहले दस हजार रुपए पेंशन देने व दो करोड़ रुपये देकर बुनकरों को ट्रेनिंग देने के लिए 10 केंद्र खोलने की घोषणा की है। कार्यक्रम के समन्वयक व एनएएचईपी के परियोजना अधिकारी डाक्टर शिवेंद्र कुमार कश्यप ने कार्यक्रम के बारे में बताया। संचालन छात्रा नम्रता व छात्र आयुष ने किया।

कार्यक्रम के दौरान ये रहे मौजूद

इस मौके पर उपभोक्ता संरक्षण की आयुक्त सुचि स्मिता सेनगुप्ता, इंडियन काउंसिल ऑफ फिलॉसफी रिसर्च के चेयरमैन अमरेंद्र सिंह, बीएचयू आइआइटी मैकेनिकल इंजीनियरिंग के डॉक्टर राजेश कुमार द्विवेदी, अमेरिका आर्मी के कंप्यूटर इंजीनियर डॉक्टर राजीव कुमार, रूपेश माथुर, राजेंद्र चड्ढा व राजीव अग्रवाल आदि मौजूद थे। इस दौरान छात्रों के सवालों का वक्ताओं ने जवाब भी दिया। साथ ही छात्रों को समाज सेवा व गरीबों की भलाई के लिए आगे आने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें : 22 फरवरी से सात मार्च तक बंद रहेगी नैनीताल रोड, भवाली होकर नैनीताल निकलेंगी गाडिय़ां

यह भी पढ़ें : पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को केंद्र से मिली हरी झंडी, 478 करोड़ की लागत से होगा तैयार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.