उत्तराखंड चुनाव: हल्द्वानी में कांग्रेस-भाजपा को छोड़कर 100 से अधिक लोग सपा में हुए शामिल
हल्द्वानी में कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य दलों के सौ से अधिक लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सपा प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए। सपा की आधिकारिक वेबसाइट से।
HighLights
सौ से अधिक लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।
पूर्व पार्षद महबूब आलम समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए।
सपा प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने उनका स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर सौ से अधिक लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रविवार को आजाद नगर स्थित सपा प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पार्षद महबूब आलम समेत अन्य लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष ने फूलमालाओं से सभी का स्वागत किया।
इस दौरान अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों से जनता परेशान है। सपा की नीतियों और अखिलेश यादव के घोषणा पत्र से प्रभावित होकर युवा समेत विभिन्न वर्गों के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सपा का जनाधार बढ़ रहा है। प्रदेश में सपा की भागीदारी होने पर घोषणा पत्र की योजनाओं को लागू कराने का प्रयास किया जाएगा।
सदस्यता लेने वालों में अब्दुल रऊफ, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद सुल्तान, रईस मियां, मोहम्मद रफी, आरिफ खान, आकीब मिकरानी और हम्माद मिकरानी शामिल रहे। कार्यक्रम में जावेद सिद्दीकी, दीपक अग्रवाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड चुनाव: 15 दिसंबर तक बनेगी कांग्रेस के दावेदारों की सूची, स्क्रीनिंग कमेटी परखेगी दम