नवंबर में आसमान में दिखेंगे अद्भुत नजारे मंगल बृहस्पति सुपरमून और उल्कावृष्टि का भी गवाह बनेगा यह माह
नवंबर में 1 से 25 तारीख तक मंगल-बृहस्पति मिलन, चार ग्रहों का दीदार, उल्कावृष्टि और सुपरमून जैसी कई खगोलीय घटनाएँ ...और पढ़ें
-1793466833778_m.webp)
फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवादाता, नैनीताल। नवंबर का महीना खगोलीय घटनाओं के लिए खास रहने वाला है। लाल ग्रह मंगल(मार्स) का बृहस्पति (जुपिटर) से मिलन, चार ग्रहों का एक साथ दीदार, उल्कावृष्टि के अलावा सुपरमून की खगोलीय घटनाएं लोगों का ध्यान आकर्षित करेगीं।
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डॉ. शशिभूषण पांडेय ने बताया कि एक से तीन नवंबर के बीच चंद्रमा के साथ मंगल और बृहस्पति होंगे। इस माह की यह पहली खगोलीय घटना होगी। इसके बाद चार और पांच नवंबर को सदर्न टारिड्स उल्कावृष्टि देखने को मिलेगी।
इस घटना में आसमान से जलती हुई उल्काओं का शानदार नजारा देखा जा सकेगा। इसके बाद सात नवंबर को वीनस आकल्टेशन (शुक्र का पिधान) की घटना होने जा रही है। इस घटना में सूर्य ग्रहण की तरह ही चंद्रमा कुछ पल को शुक्र ग्रह को छिपा लेगा।
यह घटना तब होगी, जब चंद्रमा शुक्र ग्रह के सामने से गुजरते हुए उसे कुछ समय के लिए ढक लेगा। 11 और 12 नवंबर की रात नार्दर्न टारिड्स उल्कापात की खगोलीय घटना में फिर एक बार जलती उल्काओं को देखने का मौका होगा।
14 नवंबर को भोर से पहले आकाश में चार ग्रहों बुध (मरकरी), शुक्र, मंगल और बृहस्पति की युति बनने जा रही है। इस घटना को प्लेनेट परेड के नाम से भी जाना जाता है। 17 नवंबर की रात इस माह की तीसरी लियोनिड उल्कावृष्टि होगी।
इस घटना को तारों का टूटना भी कहा जाता है। 24 नवंबर को चांदनी रात में सुपरमून का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। यूरोपीय देशों में इसे बीवर मून के नाम से जाना जाता है। 25 नवंबर को अरुण (यूरेनस) अपोजिशन की घटना होगी। अरुण ग्रह को पूरी रात देखा जा सकेगा। दुनिया के विभिन्न देशों में यह घटनाएं बिना दूरबीन की मदद से देखी जा सकेंगी।
प्रकाश प्रदूषण मुक्त क्षेत्रों से शानदार नजारा
डॉ. शशिभूषण के अनुसार नवंबर में आसमान लगभग प्रदूषण मुक्त होता है। जिस कारण आसमान में नजर आने वाले ग्रह-नक्षत्रों को स्पष्ट देखा जा सकता है। लेकिन इनका आनंद उठाने के लिए रोशनी वाले क्षेत्रों से दूर प्रकाश प्रदूषण मुक्त क्षेत्र यानी अंधेरे वाले स्थान में जाना होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।