12 डिग्री पहुंचा रात का तापमान, छाने लगी धुंध
मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्की कुहासा छानी शुरू हो गई है। सोमवार को तराई का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
नैनीताल (जेएनएन) : मौसम में भले ठंडक घुलनी शुरू हो गई हो, लेकिन असली ठंड का नवंबर मध्य से एहसास होगा। मौसम विभाग की मानें तो आगामी कुछ दिन मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। दस नवंबर तक तापमान सामान्य के आसपास रहने की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि इस बार बारिश ठीक हुई है और अच्छी खासी ठंड पडऩे के आसार हैं। वहीं दुकानदारों में ठंड को लेकर उत्साह बना हुआ है। उनका कहना है कि ठंड व बर्फबारी से पर्यटक आकर्षित होते हैं इससे उनके व्यवसाय को लाभ मिलेगा। साथ प्रदेश का भी राजस्व बढ़ेगा।
मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्की कुहासा छानी शुरू हो गई है। सोमवार को तराई का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री नीचे बना हुआ है। सोमवार का तापमान 15.4 डिग्री व 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले दो-तीन दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कुछ जगह आंशिक बादल छा सकते हैं। मैदानी इलाकों में सुबह के समय कुहासा छा सकती है।
यह भी पढ़ें : नैनीताल में पड़े ओले, पिथौरागढ़ में ऊंची चोटियों पर हिमपात से बढ़ी ठंड
यह भी पढ़ें : राजपुरा में पानी की किल्लत, लोग परेशान