विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

त्योहार मनाते हुए प्रत्याशियों ने अपनाया प्रचार का नया तरीका

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Fri, 09 Nov 2018 02:47 PM (IST)

भाजपा मेयर प्रत्याशी ने दीपावली मनाते समय रात आठ बजे वॉयस मैसेज के जरिये दीपावली की बधाई दी तो कांग्रेस ...और पढ़ें

त्योहार मनाते हुए प्रत्याशियों ने अपनाया प्रचार का नया तरीका
त्योहार मनाते हुए प्रत्याशियों ने अपनाया प्रचार का नया तरीका

नैनीताल (जेएनएन) : दीपावली के त्योहार में प्रत्याशियों के लिए प्रचार भी चुनौती बना रहा। ऐसे में प्रत्याशियों ने प्रचार का नया तरीका खोज लिया। भाजपा मेयर प्रत्याशी ने दीपावली मनाते समय रात आठ बजे वॉयस मैसेज के जरिये दीपावली की बधाई दी तो कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ने अपने आवास पर गरीब बच्चों के साथ त्योहार का जश्न मनाया। भाजपा के मेयर प्रत्याशी डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने त्योहार के समय वॉयस मैसेज भेजना उचित समझा। इसके लिए रात आठ बजे का समय चुना। उस समय लोग त्योहार के जश्न में डूबे हुए थे। उसी समय एक अज्ञात नंबर से फोन कर रौतेला ने दीपावली की बधाई दी और सहयोग करने की अपील की। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने अपने परिसर में ही परिवार सहित वेलेजली लॉज के गरीब बच्चों के साथ दीपावली मनाई। एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी। हालांकि, सुबह के समय वह घर-घर गए और लोगों से आशीर्वाद देने की अपील की।

बिठौरिया पश्चिम और लोहरियासाल में सड़क का इंतजार : निकायों के परिसीमन के बाद नगर निगम क्षेत्र में शामिल हुए वार्ड संख्या 46 बिठौरिया पश्चिम और वार्ड संख्या 39 लोहरियासाल मल्ला धार बिठौरिया में मतदाताओं में उत्साह है। दोनों वार्डों में संपर्क मार्ग, सड़क, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी समस्याएं मुख्य मुद्दा है। यहां भाजपा और निर्दलियों के बीच मुख्य मुकाबला है। दैनिक जागरण की ने वार्ड 46 में लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। ग्रामीण क्षेत्र में रहे बिठौरिया पश्चिम में सड़क निर्माण लोगों की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। निगम में शामिल होने के बाद लोगों को उम्मीद है कि पार्षद क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाकर जनसुविधाओं की ओर ध्यान देंगे। पूर्व में नहर में गिरने से दो लोग चोटिल भी हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें : चुनावी खर्च में जोगेंद्र से आगे सुमित

यह भी पढ़ें : दीपावाली के चलते ठंडा रहा चुनाव प्रचार, अब आएगी तेजी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।