विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपावाली के चलते ठंडा रहा चुनाव प्रचार, अब आएगी तेजी

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 08 Nov 2018 12:21 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 12:23 PM (IST)

दीपावली सात नवंबर को है, लेकिन कई दिन से त्योहार का माहौल बना हुआ है। जहां चुनाव प्रचार जोर पकडऩे ...और पढ़ें

दीपावाली के चलते ठंडा रहा चुनाव प्रचार, अब आएगी तेजी
दीपावाली के चलते ठंडा रहा चुनाव प्रचार, अब आएगी तेजी

नैनीताल, (जेएनएन) : चुनावी शोर पटाखों के शोर में दब गया है। मंगलवार को मेयर पद के प्रत्याशी कुछ जगहों पर ही प्रचार करने गए, लेकिन समर्थकों की संख्या कम ही रही। त्योहार के चलते लोगों की रुचि भी चुनाव में नहीं नजर आ रही थी। इसके चलते पार्षद प्रत्याशी भी घर पर ही रहे। दीपावली के चलते कई दिन से त्योहार का माहौल बना हुआ है। जहां चुनाव प्रचार जोर पकडऩे लगा था, वहीं दीपावली के चलते प्रचार पूरी तरह ठंडा पड़ गया है। प्रत्याशी समर्थकों को बुला रहे हैं, लेकिन कोई आने को तैयार नहीं है। समर्थकों ने भी त्योहार के बाद ही प्रचार करने के लिए कहा दिया है। बाजार में भी दुकानदार भी प्रचार करने पहुंच रहे प्रत्याशियों व उनके समर्थकों से बचते नजर आ रहे हैं। व्यापारियों का कहना है, त्योहार में ही कमाई होती है। इसलिए प्रचार पर ध्यान नहीं दिया जा सकता है। इसी के चलते मंगलवार को प्रचार ठंडा ही रहा। अब चुनाव प्रचार 10 नवंबर के बाद ही चरम पर पहुंच सकेगा। उम्‍मीदवार भी त्‍योहार के चलते बाहर कम ही निकले, जो बाहर आए भी वे वोट के बजाय दिवाली की बधाई देते नजर अाए। अब त्‍योहार के बाद चुनाव प्रचार में तेजी आएगी।

प्रीतम दस को बढ़ाएंगे कांग्रेसियों का जोश : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह दस नवंबर को पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सचिन नेगी के प्रचार के लिए नैनीताल आएंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष नाराज नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं, जो टिकट ना मिलने या उपेक्षा की वजह से प्रचार से खुद को अलग किए हैं। पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सचिव नेगी को प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से उम्मीदें हैं। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य समेत अन्य पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को सफल बनाने में जुट गए हैं। जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को सफल बनाने की अपील की है। प्रदेश अध्यक्ष दस को लालकुआं, हल्द्वानी, नैनीताल के साथ ही भवाली में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार के बाद अल्मोड़ा रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें : निर्दलियों ने उड़ाई राष्ट्रीय दलों के दावेदारों की नींद

यह भी पढ़ें : शिक्षक निकाय चुनाव में व्यस्त, खेल प्रतियोगिताओं पर मंडरा रहा संकट