नैनीताल के नवीन टम्टा एशियन गेम्स में बने मुक्केबाजी टीम के ऑब्जर्वर
नैनीताल के नवीन टम्टा को जापान में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय मुक्केबाजी टीम के ऑब्जर्वर के रूप में चुना ...और पढ़ें
-1790425809724_m.webp)
HighLights
नवीन टम्टा एशियन गेम्स में मुक्केबाजी टीम के ऑब्जर्वर बने।
नैनीताल से जापान तक का सफर, मेहनत और हुनर से तय।
अंतरराष्ट्रीय खेल व्यवस्थाओं को सीखकर देश में खेल विकास में योगदान।
जागरण संवाददाता, नैनीताल। नैनीताल जैसे छोटे शहर से निकलकर नवीन टम्टा ने अपनी मेहनत व हुनर के बूते बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन जापान में आयोजित एशियन गेम्स में मुक्केबाजी टीम के ऑब्जर्वर के रूप में किया गया है।
उनके पर्यवेक्षण में भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का प्रदर्शन करेगी। वहीं उन्हें अंतराष्ट्रीय स्तर की खेल व्यवस्थाओं व आयोजन से जुड़े अनुभवों को प्राप्त कर पहाड़ में धरातल पर उतारने को मौका मिलेगा।
नैनीताल के ग्राम आलूखेत निवासी नवीन टम्टा वर्तमान में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया में तकनीकि आफिसर के रूप में काम कर रहे है। उन्होंने बताया कि वह 13 वर्ष की आयु से बॉक्सिंग से जुड़े हुए है।
राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिता खेल चुके नवीन ने बताया कि अंतराष्ट्रीय स्तर की किसी प्रतियोगिता खेलने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन आयोजक, कोच व अन्य जिम्मेदारी निभाते हुए वह कई प्रतियोगिताओं में सहयोग कर चुके है।
अब एशियन गेम्स में उन्हें बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से बतौर ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया है। 21 सितंबर से शुरू हो चुके गेम्स के लिए भारतीय मुक्केबाजी की टीम जापान पहुंच गई है। बताया कि यह उनके लिए गर्व का विषय है।
एशियन गेम्स में ऑब्जर्वर की भूमिका निभाते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल व्यवस्थाओं, आयोजन, विभिन्न देशों के खिलाड़ियों की खेल तकनीक को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा। वापस लौटकर अपने देश के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी।
उनकी उपलब्धि पर अजय सिंह, राजीव मेहरा, महेश नेगी, डीके सिंह, मुखर्जी निर्वाण, गोपाल खोलिया, विधायक सरिता आर्य, ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट, हिमांशु पांडे, ह्दयेश कुमार, रिक्कू देवी, विक्की कुमार, मनोज चनियाल, पुष्पा दर्मवाल ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
